जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा के प्रयासों से हसौद का लक्ष्मी नारायण धीरहे यूनाइटेड किंगडम में करेगा पढ़ाई, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर मुख्यमंत्री ने दी ₹300000 की स्वीकृति, क्षेत्र वासियों ने किया आयुष शर्मा सहित शासन का धन्यवाद ज्ञापित, बाराद्वार के प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा परिवार के सदस्य हैं आयुष




जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा के प्रयासों से हसौद का लक्ष्मी नारायण धीरहे यूनाइटेड किंगडम में करेगा पढ़ाई, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर मुख्यमंत्री ने दी ₹300000 की स्वीकृति, क्षेत्र वासियों ने किया आयुष शर्मा सहित शासन का धन्यवाद ज्ञापित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- कहते हैं कि यदि क्षेत्र का जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित भावना से काम करें तो निश्चित रूप से उनकी सारी समस्याओं का निराकरण होता है, कुछ इसी तरह से शक्ति जिले से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 1 से पहली बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर आए बाराद्वार के प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा परिवार के आयुष शर्मा पिता श्री दिनेश शर्मा ने सदस्य निर्वाचित होने के बाद से लगातार क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में जहां सक्रिय भागीदारी की है, तो वहीं आयुष शर्मा छोटे-बड़े कामों के लिए भी राजधानी रायपुर तक पहुंच कर क्षेत्र वासियों को सहयोग करते हैं, कुछ इसी तरह से उनके संज्ञान में ग्राम हसौद के लक्ष्मी नारायण धीरहे का एक आवेदन आया, जिसमें उन्हें आगे की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी, जिस पर तत्काल आयुष शर्मा ने पहल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को एक पत्र लिखा एवं स्वयं जाकर उनके मुलाकात की,आयुष शर्मा ने गुरु खुशवंत साहेब, कबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग को पत्र प्रेषित करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता हेतु आग्रह करते हुए बताया की लक्ष्मीनारायण धिरहे पिता श्री भागवत प्रसाद निवासी ग्राम पंचायत हसौद तहसील हसौद जिला सक्ती छ.ग जिनका यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपुल (यूनाईटेड किंगडम) में M.A. in Political Science and International Relation पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त हुआ है। भारत सरकार द्वारा नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत इन्हें ट्यूशन फीस एवं रहने का खर्च हेतु स्कालरशिप प्राप्त हुई है। इसके अलावा बौजा शुल्क, बायोमेट्रिक हेल्थ सरचार्ज, हवाई टीकट, किराया, अध्ययन सामग्री आदि हेतु लगभग रुपये 5.00 लाख (रूपयें पांच लाख) की आवश्यकता है। उक्त राशि आवेदक के परिवार के लिये जुटा पाना संभव नहीं है।विदेश यात्रा से पूर्व निम्न आवश्यक खर्च -वीज़ा शल्क, बायोमेट्रिक एवं इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज ₹2,50,000 हवाई टिकट (एक तरफ़ा, UK के लिए) ₹40,000 प्रारंभिक किराया एवं डिपॉज़िट (2) माह) ₹1,20,000 आवश्यक वस्त्र, अध्ययन सामग्री एवंदैनिक उपयोग की वस्तुएं – २ 60,000,स्थानीय यात्रा एवं अन्य प्रारंभिक खर्च ₹ 30,000 आने की संभावना है एवं आवेदक की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुऐ आर्थिक सहायता प्रदान करने की महति कृपा करे, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा की इस मुलाकात के बाद तत्काल अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा तथा अविलंब मंत्री जी के पत्र पर सीएम साहब ने पहल करते हुए ₹300000 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है ,यह स्वीकृति मिलने से अब उपरोक्त युवक यूनाइटेड किंगडम में जाकर अपनी पढ़ाई कर सकेगा तथा पूरे क्षेत्र वासियों ने जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है





