अनूठी रैली- उप मुख्यमंत्री के स्वागत में जांजगीर में निकली बुलडोजर रैली, युवा भाजपा नेताओं में दिखा स्वागत को लेकर उत्साह, स्वयं उपमुख्यमंत्री ने खड़े होकर बुलडोजर से खिंचवाई फोटो

बुलडोजर में सवार उपमुख्यमंत्री जी
जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री जी के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम
जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री जी के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री के स्वागत में जांजगीर में निकली बुलडोजर रैली, युवा भाजपा नेताओं मैं दिखा स्वागत को लेकर उत्साह, स्वयं उपमुख्यमंत्री ने खड़े होकर बुलडोजर से खिंचवाई फोटो

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री व खेल एवं युवा विभाग मंत्री अरुण साव के जांजगीर-नैला आगमन पर युवाओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पालिका के पूर्व पार्षद जितेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में एक अनोखी बुलडोज़र (JCB) रैली निकाली गई। जो गिन्नी पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शारदा चौक, नेताजी चौक, भारत माता चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी।भाजपा के झंडों और गुब्बारों से सजी इस बुलडोज़र रैली को देखकर उप मुख्यमंत्री स्वयं भी गद्गद् हो उठे और कार्यकर्ताओं के बीच JCB पर चढ़कर फोटो खिंचवाया। उनके इस उत्साह ने युवाओं में और जोश भर दिया।रैली नगर में आकर्षण का केंद्र बनी और जगह-जगह नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सेन, देवांगन समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेश देवांगन, अनुराग तिवारी, सुरेंद्र यादव, चंद्रकांत रात्रे, कुलदीप सिंह, राजेश देवांगन, सिद्धार्थ राठौर, जतिन देवांगन, कृष्ण देवांगन, लेखराम, प्रभात, दिग्विजय, योगेश, सीबू राठौर सहित 100 से अधिक युवा साथी उपस्थित रहे।

जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री जी के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading