विरोध का अनूठा तरीका- रोटियो पर लिखा- सम्मान,न्याय और गारंटी–N(नही) H(हार)M(मानेगे)

विरोध का अनूठा तरीका- रोटियो पर लिखा- सम्मान,न्याय और गारंटी--N(नही) H(हार)M(मानेगे) kshititech
एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनूठा विरोध प्रदर्शन

विरोध का अनूठा तरीका- रोटियो पर लिखा- सम्मान,न्याय और गारंटी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-जिला सक्ति में एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 22वां दिन रहा। कर्मचारियों ने इस बार अपने आंदोलन को नए अंदाज़ में संदेश देने की कोशिश की।हड़ताली कर्मचारियों ने पंडाल में “रोटी–संघर्ष–सेवा के बदले सम्मान दो” अभियान चलाते हुए रोटियों पर लिखवाया— “सम्मान”, “न्याय” और “गारंटी”। उनका कहना है कि यह प्रतीकात्मक तरीका सरकार तक उनके दर्द और मांगों को पहुँचाने का एक प्रयास है,कर्मचारियों ने दोहराया कि वे पिछले दो दशकों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हेंनियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने और सेवा शर्तों में सुधार जैसे बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा गया है,हड़तालियों ने स्पष्ट कहा की हमारी रोटी सुरक्षित करो, हमारी सेवा का सम्मान करो।कर्मचारीयों द्वारा सरकार से अपनी दस सूत्रीय मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने और उनके किये गये वादों को याद दिलाया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading