आजादी की वर्षगांठ पर शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में उत्साह के साथ हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुति, विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- आजादी की वर्षगांठ हम सभी के लिए गौरवशाली, बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी हुए सम्मानित

आजादी की वर्षगांठ पर शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में उत्साह के साथ हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम, बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुति, विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- आजादी की वर्षगांठ हम सभी के लिए गौरवशाली, बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी हुए सम्मानित kshititech
शक्ति शहर का प्रतिष्ठित गुंजन एजुकेशन सेंटर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय गुंजन एजुकेशन सेंटर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंजन सिन्हा सांसद प्रतिनिधि तथा शकील अहमद पत्रकार रहे। मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और छात्र-छात्राओं को सदैव देश के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।समारोह की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसमें कक्षा चौथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।संस्था के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी एवं  श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी ने विद्यार्थियों को देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।इस अवसर पर स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज सालिग दास सहित शिक्षकगण गोविंद दास, तुलेश चन्द्रा, पीयूष यादव, छोटेलाल राठौर, भूमेश यादव, पुष्पा यादव, सोनिया सोनवानी, सारिका सोनी, चारुलता बरेठ, ज्योति देवांगन, नीतू, देविका पटेल, शांति यादव, आंचल यादव, आंचल साहू, पूनम यादव, युक्ता जायसवाल, अंजलि पटेल, कविता देवांगन, दिव्या मिर्री, काजल महंत, सरला यादव तथा माही पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading