ग्राम पंचायत सोंठी में हुआ भोजली विसर्जन का कार्यक्रम, उत्साह के साथ ग्राम वासियो सहित जनप्रतिनिधियों ने भी करी सहभागीता, पूर्व जनपद सदस्य अशोक यादव ने कहा- दशकों से चली आ रही यह परंपरा



ग्राम पंचायत सोंठी में हुआ भोजली विसर्जन का कार्यक्रम, उत्साह के साथ ग्राम वासियो सहित जनप्रतिनिधियों ने भी करी सहभागीता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत सोंठी में 10 अगस्त को भोजली विसर्जन का कार्यक्रम उत्साह एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने जहां इस पूरे आयोजन में अपनी भागीदारी की तो वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती राखी यादव तथा पूर्व जनपद सदस्य अशोक यादव सहित जनप्रतिनिधि भी अवसर पर मौजूद रहे तथा भोजली विसर्जन के कार्यक्रम का उत्साह देखते ही बन रहा था एवं ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं पूर्व जनपद सदस्य अशोक यादव ने इस अवसर पर कहा कि गांव में भोजली विसर्जन का यह आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है,एवम परंपरा के अनुरूप इस पूरे आयोजन को किया जा रहा है, इस कार्यक्रम को देखने के लिए अन्य गांव के लोग भी यहां पहुंचे हुए थे, ज्ञात हो की ग्राम पंचायत सोंठी में प्रतिवर्ष धूमधाम के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है



