शक्ति जिले के किसानों ने किया मोदी जी को THANKS- किसानों को मिले 25 करोड रुपए- शक्ति जिले के कृषकों में खुशी की लहर,किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में मोदी जी ने दिया बड़ा तोहफा, शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित विकासखंडो में हुआ समारोह के जैसा आयोजन, जिले के कृषि विभाग ने भी व्यापक रूप से की थी तैयारिया

2 अगस्त को वाराणसी बनारस से मोदी जी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त की राशि

किसानों को मिले 25 करोड रुपए- शक्ति जिले के कृषकों में खुशी की लहर,किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में मोदी जी ने दिया बड़ा तोहफा, शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित विकासखंडो में हुआ समारोह के जैसा आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-आज 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय “पीएम किसान दिवस’ के रूप कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सभागार जिला सक्ती में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमति विद्या सिदार सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती, टंकेश्वर पटेल सभापति कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत सक्ती, सत्यप्रकाश महंत सभापति संचार एवं संकर्म समिति जनपद पंचायत सक्ती तथा कृषक गण उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में अमृत विकास तोपनो कलेक्टर जिला सक्ती की उपस्थिति में उप संचालक कृषि तरूण कुमार प्रधान ने कार्यकम उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को बधाई दी एवं आभार व्यक्त किये।जिले को 20 किस्त के रूप 90947 कृषकों को राशि 24.34 करोड हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में हस्तांतरण हुआ। जिसमें सक्ती 21390, मालखरौदा 21811 जैजैपुर 26389 एवं डभरा 21357 हितग्राही लाभांवित हुये। इस तारम्य में जिला स्तरीय, विकास खण्ड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्याक्रम का आयोजन कर एवं webcast के माध्यम से कृषकों को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया है। कार्यक्रम में कृषि विभाग के विकास खण्ड सक्ती के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें ।

विकास खण्ड जैजैपुर के अंतर्गत पीएम किसान दिवस का आयोजन जनपद पंचायत सभागर जैजैपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं 100 कृषकगण उपस्थित रहे। इसी अनुक्रम में विकास खण्ड डभरा में भी कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं 100 कृषकगण उपस्थित रहे। विकास खण्ड मालखरौदा कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, जिला पंचायत उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading