DMF की राशि से शक्ति जिला करेगा विकास की यात्रा, 31 मई को शक्ति जिले की संपन्न हुई जिला खनिज न्यास निधि की बैठक, सांसद, विधायक, कलेक्टर,CEO रहे मौजूद, बैठक में हुआ निर्णय-डीएमएफ की राशि से जिले के अंतिम छोर में भी आवश्यकता अनुसार होंगे विकास के काम, शक्ति जिले में भी अपार धनराशि है डीएमएफ के फंड में

DMF की राशि से शक्ति जिला करेगा विकास की यात्रा, 31 मई को शक्ति जिले की संपन्न हुई जिला खनिज न्यास निधि की बैठक, सांसद, विधायक, कलेक्टर,CEO रहे मौजूद, बैठक में हुआ निर्णय-डीएमएफ की राशि से जिले के अंतिम छोर में भी आवश्यकता अनुसार होंगे विकास के काम, शक्ति जिले में भी अपार धनराशि है डीएमएफ के फंड में kshititech
31 मई को शक्ति जिले में संपन्न जिला खनिज न्यास निधि की बैठक

DMF की राशि से शक्ति जिला करेगा विकास की यात्रा, 31 मई को शक्ति जिले की संपन्न हुई जिला खनिज न्यास निधि की बैठक, सांसद, विधायक, कलेक्टर,CEO रहे मौजूद, बैठक में हुआ निर्णय-डीएमएफ की राशि से जिले के अंतिम छोर में भी आवश्यकता अनुसार होंगे विकास के काम, शक्ति जिले में भी अपार धनराशि है डीएमएफ के फंड में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत कई वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जिला खनिज न्यास निधि के फंड की स्थापना की गई है, इस राशि का उपयोग संबंधित जिलों से आने वाली सीएसआर फंड की राशि से विकास के काम होते हैं, जांजगीर चांपा जिले से शक्ति जिला अलग होने के बाद यहां की औद्योगिक इकाइयों एवं सीएसआर फंड के माध्यम से आने वाली राशि का सदुपयोग जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से किया जा रहा है, तथा इस निधि की राशि का उपयोग करने के लिए समय-समय पर बैठकों का आयोजन होता है, इसी श्रृंखला में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगडे, विधायक सक्ती डॉक्टर चरण दास महंत, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती कीर्तन चंद्रा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियो की उपस्थिति में सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई

बैठक में जिला खनिज सस्थान न्यास अंतर्गत प्रस्तावित कार्य योजना में शामिल कार्यों के संबंध में बारी – बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिस पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारीयों की उपस्थिति में चर्चा और विचार विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो द्वारा सक्ती जिला और आमजन के विकास कार्यों में डीएमएफ की राशि का सदुपयोग करने कहा गया, तथा बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि के फंड को लेकर किये जा रहे कार्यों पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए आने वाले समय में इस निधि से और अधिक विकास कार्यों को गति देने की भी बात कही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading