अपडेट हो रही पुलिस-पुलिस के कार्यों को दुरुस्त रखने SP अंकिता मैडम ने किया थानों का वार्षिक निरीक्षण,पुलिस थाना शक्ति पहुंची अंकिता शर्मा, मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई करने के दिए निर्देश, शक्ति जिले में नशीले सिरप के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे




पुलिस के कार्यों को दुरुस्त रखने SP अंकिता मैडम ने किया थानों का वार्षिक निरीक्षण,पुलिस थाना शक्ति पहुंची अंकिता शर्मा, शक्ति जिले में नशीले सिरप के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शक्ति जिले की आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिले के सभी थानो में पुलिस के कार्यों को दुरुस्त रखने की दिशा में निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए थानो में चेकिंग के लिए पहुंचती है,इसी श्रृंखला में 13 मई को आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस थाने शक्ति का भी वार्षिक निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस दौरान थाना में संधारित समस्त दस्तावेज/अभिलेख/रजिस्टर का अवलोकन तथा आर्म्स एम्युनेशन, जप्ती माल के रख-रखाव को चेक किया गया और सही संधारण करने हेतु उचित हिदायत दिया गया,आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ बेहतर पुलिसिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्यवाही करने की हिदायत दी गई तथा फरियादियों की शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने एवं महिला संबंधी अपराधों में कमी लाने की दृष्टिकोण से भीड़भाड़ वालों इलाकों में सघन पेट्रोलिंग तथा संपत्ति संबंधित अपराधों की रोकथाम करने एवं रात्रि में सक्रियता के साथ गस्त करने और अधिक से अधिक बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया। सक्ती पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाकर जुआ/सट्टा एवं नशे कारोबारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है तथा भविष्य में भी टीम वर्क के साथ सूचना संकलन कर लगातार कार्यवाही जारी रखने हेतु निर्देशित किया है। थाना में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत का समयावधि में निराकरण करने और सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु जन जागरूकता फैलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार चालानी कार्यवाही करने, बीट प्रणाली के आधार पर अपने-अपने बीट ग्राम पर भ्रमण करने और लोगों को वर्तमान में हो रहे सायबर अपराधों से बचने हेतु जन जागरूकता फैलाने और आम जनता से लगातार संपर्क रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सक्ती परिसर को हमेशा साफ सुथरा रखने की हिदायत दी गई। साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से व्यक्तिगत चर्चा करते हुए उनकी समस्या सुनकर उचित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण दौरान थाना कार्य के अलग – अलग क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले प्रधान आरक्षक संजीव शर्मा, फलेंद्र मनहर, शब्बीर मेमन,उमेश साहू तथा आरक्षक – श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, पवन शुक्ला, जयनारायण कंवर को नगद इनाम देकर उत्साहवर्धन किया तथा निर्देशों का पालन नही करने पर अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी,वार्षिक निरीक्षण दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मनीष कुंवर उपस्थित रहे
बाराद्वार पुलिस ने जब्त की नशीली सिरप
सक्ती-थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) अप.क्र.116/2025 धारा – 21 सी एनडीपीएस एक्ट.के तहत कोरक्स खपाने के फिराक में 01 सरगना के विरूध्द कार्यवाही कर 41 नग कोडिनयुक्त आनरेक्स कप सिरप एवं 09 नग कॉडिंयुक्त विंनसरेक्स कप सिरप मादक पदार्थ व कार के साथ गिरफतार भेजा गया जेल,नाम आरोपी – रितेश गबेल पिता पुरूषोत्तम गबेल उम्र 26 साल निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा (छग) है,घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा महोदया द्वारा शान्ति व्यवस्था रखने के मददेनजर रखते हुये अवैध जुआ, शराब, मादक पदार्थ बिक्री व परिवहन करने वाले अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरी. लखन लाल पटेल थाना बाराद्वार दिनांक 12.05.25 को मुखबीर से सुचना मिला कि रेल्वे ओवर ब्रीज के नीचे रितेश गबेल पिता पुरूषोत्तम गबेल उम्र 26 साल निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा (छग) अपने कार के डिक्की के अंदर मादक पदार्थ कोडिन सिरप रखा है उसे खपाने के लिए ग्राहक तलाश इंतजार कर रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी अंदर 41 नग कोडिनयुक्त आनरेक्स कप सिरप एवं 09 नग विंनसरेक्स कप सिरप कुल 50 नग मादक पदार्थ एवं टाटा पंच कार को जप्त किया गया जिसे नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर धारा 21 सी नारकोटिक्स एक्ट का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि उपेन्द्र यादव ,प्रआर. मनीष राजपूत ,आर. योगेश राठौर , आर. दिलसाय सोनवानी , आर. अजय बंजारे ,आर. रामनिवास उरांव, आर. बुधेशर पटेल का योगदान रहा ।






