सक्ती शिक्षण समिति सक्ती के संस्थापक अध्यक्ष राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर महाविद्यालय में शोक,महाविद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

सक्ती शिक्षण समिति सक्ती के संस्थापक अध्यक्ष राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर महाविद्यालय में शोक,महाविद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि kshititech
श्रद्धांजलि सभा

सक्ती शिक्षण समिति सक्ती के संस्थापक अध्यक्ष राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर महाविद्यालय में शोक

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-स्थानीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन के अकास्मिक निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० शालू पाहवा ने कहा कि राजा साहब के मार्गदर्शन एवं उनके संरक्षण में महाविद्यालय 1964 से आज पर्यन्त तक निरंतर विकास की गति में आगे बढ़ता रहा है एक परिवार के मुखिया की तरह उनका सानिध्य पूरे महाविद्यालय परिवार को सदैव मिलता रहा है। इसके लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते है और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोक सभा में महाविद्यालय प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading