*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

आपके लिए हैप्पीनेस प्रोग्राम- शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 2 मई से 6 मई तक होगा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का आनंद अनुभूति शिविर, सुदर्शन क्रिया सहित विभिन्न प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मिलेगी जानकारियां

आपके लिए हैप्पीनेस प्रोग्राम- शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 2 मई से 6 मई तक होगा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का आनंद अनुभूति शिविर, सुदर्शन क्रिया सहित विभिन्न प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मिलेगी जानकारियां kshititech
हैप्पीनेस प्रोग्राम का आमंत्रण आप सभी के लिए

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 2 मई से 6 मई तक होगा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का आनंद अनुभूति शिविर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के अखराभाटा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आगामी 2 मई से 6 मई तक आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया की 180 से भी अधिक देशों में की जाने वाली शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ अद्‌भुत परिणाम देने वाली सुदर्शन क्रिया परम् पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में की जा रही है एवं वैज्ञानिक शोधों से प्रमाणित यह क्रिया सभी प्रकार के विकारों को दूर करने में सहायक है। तथा शक्ति में आयोजित होने वाले इस विशेष आनंद अनुभूति शिविर Happiness Program के माध्यम से तनाव से मुक्ति,योग, ध्यान, प्राणायाम,मन पर नियंत्रण के उपाय,सकारात्मक सोच में वृद्धि,रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि,ऊर्जा, कार्यक्षमता एवं उत्साह में वृद्धि,शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि,सहित शरीर और मन संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी गुलाब देशमुख के साथ आपको मिलेगा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि योग,प्राणायाम,ध्यान,सत्संग का कार्यक्रम दिनांक – 01 मई से 06 मई 2025 तक प्रतिदिन समय – सुबह 5:00AM से 7:30AM बजे स्थान – सरस्वती शिशु मंदिर हॉल सक्ती में होंगा,जिसमे रजिस्ट्रेशन लिंक -aolt.in/838398 है, एवं शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संपर्क -77718 06408, 93024 15193 पर बात कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है आयोजन समिति ने समस्त नागरिक बन्धुओ को इस आनंद अनुभूति शिविर हैप्पीनेस प्रोग्राम का अधिक से अधिक सह परिवार शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है

Back to top button