*G L NEWS*छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षित करेगी भाजपा- 10 अप्रैल को नगर मंडल शक्ति ने किया है 98 सक्रिय सदस्यों के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन, पार्टी में क्या होती है सक्रिय सदस्यों की भूमिका एवं कैसे बनते हैं सक्रिय सदस्य, जाने जी एल न्यूज वेबसाइट पर खबर विस्तार से, पढ़ते रहें आपकी अपनी वेबसाइट

सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षित करेगी भाजपा- 10 अप्रैल को नगर मंडल शक्ति ने किया है 98 सक्रिय सदस्यों के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन, पार्टी में क्या होती है सक्रिय सदस्यों की भूमिका एवं कैसे बनते हैं सक्रिय सदस्य, जाने जी एल न्यूज वेबसाइट पर खबर विस्तार से, पढ़ते रहें आपकी अपनी वेबसाइट kshititech
10 अप्रैल को भाजपा नगर मंडल शक्ति के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन

सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षित करेगी भाजपा- 10 अप्रैल को नगर मंडल शक्ति ने किया है 98 सक्रिय सदस्यों के एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार सभी मंडल क्षेत्र में बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों को भी प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है,ये सक्रिय सदस्य भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रचारित करने की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे,उपरोक्त सोच से शक्ति जिले में भी भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल शक्ति ने 10 अप्रैल को शाम 4:00 बजे शहर के अखराभाटा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एकदिवसीय सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया है, भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल द्वारा विगत वर्ष तत्कालीन मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में करीब 98 भारतीय जनता पार्टी क सक्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता प्रदान की गई थी

तथा इन सभी 98 सक्रिय सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की मुख्य धारा से सतत जोड़े रखने की दिशा में भाजपा ने यह सम्मेलन आयोजित किया है, तथा इस सम्मेलन के बहाने भारतीय जनता पार्टी अपने सक्रिय सदस्यों को अपने कार्यों की जानकारी देगी तो वही इन्हें सक्रिय रूप से संगठन के सभी कामों में, कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके, इस दिशा में इनसे आह्वान करेगी,तथा 10 अप्रैल को भाजपा नगर मंडल शक्ति के होने वाले एक दिवसीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को लेकर पार्टी ने व्यापक रूप से तैयारी की है, एवं इस सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है

उल्लेखित हो कि भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के लिए पार्टी के काफी मापदंड होते हैं एवं जो कार्यकर्ता न्यूनतम 50 प्राथमिक सदस्य बनाते हैं, उसे ही सक्रिय संस्था प्रदान की जाती है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सक्रिय सदस्यता के लिए और भी मापदंड रखे हैं, जिसके तहत कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का न्यूनतम 3 वर्ष पुराना सदस्य होना चाहिए तथा पार्टी में मंडल स्तर पर किसी भी पदाधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वहन किया हुआ होना चाहिए, तभी उसे सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाती है, इसके अलावा सक्रिय सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान की स्थिति आने पर मत देने का भी अधिकार होता है, साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार पार्टी की किसी भी मुख्य बॉडी या की मोर्चा- प्रकोष्ठ या की सरकार के किसी भी पद में रहने के लिए भाजपा का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है, बिना सक्रिय सदस्यता के उसे कोई भी ना तो पद मिलता है, नहीं सत्ता में कोई जवाबदारी मिलती है

Back to top button