शक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने सौपी राजा पांडे को जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे पांडे, प्रदेश के सभी जिला पंचायतो में की गई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति,BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव की स्वीकृति से मुख्यालय प्रभारी प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने करी नियुक्ति

शक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने सौपी राजा पांडे को जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे पांडे, प्रदेश के सभी जिला पंचायतो में की गई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति,BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव की स्वीकृति से मुख्यालय प्रभारी प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने करी नियुक्ति kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने करी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

शक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने सौपी राजा पांडे को जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे पांडे, प्रदेश के सभी जिला पंचायत में की गई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सभी जिला पंचायतो में भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है, छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सभी जिला पंचायतो में पार्टी की ओर से अपने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जो कि संबंधित जिलों में जाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चयन की संपूर्ण प्रक्रियाएं पूर्ण करेंगे तथा विजय श्री प्राप्त करने की दिशा में पहल करेंगे,भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चयन हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जो इस प्रकार है,जिला पंचायत रायपुर में शिवरतन शर्मा,बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में श्रीमती रूप कुमारी चौधरी,गरियाबंद जिले में सुरेंद्र पाटनी, महासमुंद जिले में जगन्नाथ पाणिग्रही, धमतरी जिले में मोतीलाल साहू, दुर्ग जिले में गौरीशंकर अग्रवाल, बेमेतरा जिले में भरत लाल वर्मा, बालोद जिले में अजय चन्द्राकर,राजनांदगांव जिले में भूपेन्द्र सवन्नी,मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नीलू शर्मा,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में रमेश पटेल,कवर्धा जिले में, नारायण चंदेल,कांकेर जिले में यशवंत जैन,कोण्डागांव जिले में सतीश लाटिया, नारायणपुर जिले में भरत मटियारा,बस्तर जिले में रजनीश सिंह,दंतेवाड़ा जिले में श्रीनिवास राव मद्दी,सुकमा जिले मे दिनेश कश्यप, बीजापुर जिले में गौतम गोलछा,बिलासपुर जिले में राजीव अग्रवाल,गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एस.डी. बडगैया,मुंगेली जिले में प्रहलाद रजक,सक्ती जिले में राजा पांडेय,जांजगीर-चांपा जिले में छगन लाल मुंदड़ा,कोरबा जिले में धरमलाल कौशिक,सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उमेश अग्रवाल,रायगढ़ जिले में सियाराम साहू,जशपुर जिले में मेजर अनिल सिंह, सरगुजा जिले में कृष्ण कुमार राय, सूरजपुर जिले में अनुराग सिंहदेव, बलरामपुर जिले में अखिलेश सोनी, महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भीमसेन अग्रवाल एवं कोरिया जिले में संजय श्रीवास्तव पर्यवेक्षक होंगे, उपरोक्त नियुक्ति का पत्र भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा द्वारा जारी किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading