जे.एल.एन.डिग्री कालेज सक्ती में 30 जनवरी को हुआ नशा मुक्ति संकल्प अभियान, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने दिलाई नशा न करने की शपथ

जे.एल.एन.डिग्री कालेज सक्ती में 30 जनवरी को हुआ नशा मुक्ति संकल्प अभियान, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने दिलाई नशा न करने की शपथ kshititech
शक्ति के जे एल एन डिग्री कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम

जे.एल.एन.डिग्री कालेज सक्ती में 30 जनवरी को हुआ नशा मुक्ति संकल्प अभियान, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने दिलाई नशा न करने की शपथ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- स्थानीय जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती, में नशामुक्ति एवं अभियान दिवस का आयोजन 30 जनवरी 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशानुसार किया गया। जिसमे कि प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने अपना विचार रखते हुए छात्र/छात्राओं, प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को नशा न करने का संकल्प एवं शपथ दिलायी। तथा प्राचार्य महोदया ने कहा कि नशा युवा पीढी के भविष्य को अंधकार में ले जा रही है। नशा एक धीमी जहर है, इसके सेवन से मनुष्य का जीवन अंधकार हो रहा है। एवं घर परिवार कमजोर हो रहे है। आज का युवा पीढी शराब, तंबाकू उत्पाद चरस, अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी कर रही है। जिससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस अभियान के तहत महाविद्यालय के इतिहास के सहा. प्राध्यापक ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार को भी पतन की ओर ढकेल देता हैं। कार्यक्रम के संचालन कर रहे अर्थशास्त्र विभाग सहायक प्राध्यापक मेघनाथ जायसवाल ने कहा कि सर्वप्रथम स्वयं को नशामुक्त बनाने हेतु विश्वास दिलाये, जिससे सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। इस कार्यक्रम मे क्वीज प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। छात्र/छात्राओं ने अति उत्साह पूर्वक प्रश्नो का उत्तर दिया। संकल्प एवं नशा न करने का शपथ लिये। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading