बाराद्वार शहर में भाजपा की हुई अच्छी शुरुआत- नगर पंचायत पार्षद चुनाव में जितेश शर्मा वार्ड क्रमांक- 7 से हुए निर्विरोध निर्वाचित, अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान के भाजपा नेता दिनेश शर्मा के भतीजे हैं जितेश

बाराद्वार शहर में भाजपा की हुई अच्छी शुरुआत- नगर पंचायत पार्षद चुनाव में जितेश शर्मा वार्ड क्रमांक- 7 से हुए निर्विरोध निर्वाचित, अन्नपूर्णा प्रतिष्ठान के भाजपा नेता दिनेश शर्मा के भतीजे हैं जितेश kshititech
नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 7 से निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा के जितेश शर्मा

बाराद्वार शहर में भाजपा की हुई अच्छी शुरुआत- नगर पंचायत पार्षद चुनाव में जितेश शर्मा वार्ड क्रमांक- 7 से हुए निर्विरोध निर्वाचित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-11 फरवरी को होने वाले नगर पंचायत बाराद्वार के चुनाव में नामांकन दाखिले के बाद भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिल गई है,बाराद्वार के प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा परिवार के युवा भाजपा नेता जितेश शर्मा ने नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक- 7 से निर्विरोध पार्षद के रूप में जीत दर्ज की है, तथा वार्ड क्रमांक- 7 से प्रतिद्वंदी प्रत्याशी का नामांकन पत्र सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरस्त होने के कारण एक ही बचे उम्मीदवार जितेश शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया है, तथा जितेश शर्मा बाराद्वार शहर के एवं शक्ति जिले के भाजपा नेता दिनेश शर्मा के भतीजे हैं,तथा भाजपा को मिली इस बड़ी जीत से जहां पूरे बाराद्वार शहर में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है, तो वहीं उनके निर्विरोध आने पर भाजपाइयों ने भी जमकर मिठाइयां बांटी तथा पटाखे फोडे हैं, वहीं जितेश शर्मा ने भी कहा है कि भाजपा ने उन्हें जो पार्षद प्रत्याशी के रूप में बनाने का अवसर दिया वे एवं उनका पूरा परिवार पार्टी का सदैव आभारी रहेगा तथा हम वार्ड सहित पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिकों की सेवा के साथ ही शहर विकास के लिए काम करेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading