युवा टुककु के हाथों शक्ति जिला- शक्ति जिले में भाजपा की कमान टिकेश्वर गबेल को,जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी टिकेश्वर ने अपनी राजनीति की शुरुआत, शक्ति जिले में कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, प्रीतम सिंह गबेल के भतीजे हैं टिकेश्वर, टिकेश्वर ने कहा- शक्ति जिले में भाजपा के संगठन को और करेंगे मजबूत, पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के सफलतम जिला अध्यक्ष कार्यकाल के लिए कार्यकर्ताओं ने किया उनका आभार व्यक्त

युवा टुककु के हाथों शक्ति जिला- शक्ति जिले में भाजपा की कमान टिकेश्वर गबेल को,जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी टिकेश्वर ने अपनी राजनीति की शुरुआत, शक्ति जिले में कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, प्रीतम सिंह गबेल के भतीजे हैं टिकेश्वर, टिकेश्वर ने कहा- शक्ति जिले में भाजपा के संगठन को और करेंगे मजबूत, पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के सफलतम जिला अध्यक्ष कार्यकाल के लिए कार्यकर्ताओं ने किया उनका आभार व्यक्त kshititech
भाजपा शक्ति जिले के नए अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल

युवा के हाथों शक्ति जिला- शक्ति जिले में भाजपा की कमान टिकेश्वर गबेल को,जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी टिकेश्वर ने अपनी राजनीति की शुरुआत, शक्ति जिले में कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की कमान आने वाले वर्षों के लिए टिकेश्वर गबेल टुककु को सौंप दी गई है, 6 जनवरी को जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में संपन्न बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी के पदाधिकारीयो ने उपरोक्त घोषणा की, तथा टिकेश्वर गबेल को भाजपा शक्ति जिले का अध्यक्ष बनाए जाने पर बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनकर स्वागत किया, तो वहीं टिकेश्वर गबेल ने साल 2019 में अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा के क्षेत्र क्रमांक- 20 से भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने के कारण टिकेश्वर ने निर्दलीय सदस्य के रूप में स्वयं अपनी ताकत से चुनाव लड़कर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की थी, तथा टिकेश्वर गबेल के जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य निर्वाचित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन में उन्हें अपना चेहरा बनाया, तथा किन्हीं कारणों से टिकेश्वर गबेल छत्तीसगढ़ प्रदेश में तत्कालीन कांग्रेसनीत सरकार के प्रभाव के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं जीत पाए तथा पार्टी ने उन्हें अविभाजित जांजगीर- चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चे का जिला महामंत्री बनाया एवं भाजपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने उन्हें भाजपा के चंद्रपुर मंडल के संगठन प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंपी, जिसका टिकेश्वर ने बखूबी निर्वहन करते हुए चंद्रपुर के मंडल को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया तथा जब शक्ति जिला नया बना तब टिकेश्वर गबेल को जिला महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई एवं साल 2025 में संपन्न संगठन महापर्व के चुनाव में एक बार फिर से पार्टी ने युवा चेहरे के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बनाकर उन्हें बहुत बड़ा तोहफा दिया है, तथा टिकेश्वर गबेल मूलत शक्ति विकासखंड के ग्राम देवरी के रहने वाले हैं एवं वे भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह गबेल के भतीजे हैं, तथा शक्ति शहर में प्रीतम ट्रैक्टर के नाम से उनका प्रतिष्ठान है एवं प्रीतम सिंह गबेल परिवार का अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में काफी प्रभाव देखा जाता है, तथा प्रीतम सिंह गबेल तत्कालीन डॉ रमन सिंह की सरकार में गृह मंत्री रहे ननकी राम कंवर के भी खास समर्थक माने जाते थे एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनाव लड़ने के लिए भी उन्होंने निरंतर प्रयास किया, किंतु पार्टी ने उन्हें एक बार भी अवसर नहीं दिया एवं टिकेश्वर गबेल ने भी अपने जिला अध्यक्ष बनने पर कहा है कि वे पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में शक्ति जिले में पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पहल करेंगे साथ ही प्रदेश की भाजपा नीत विष्णु देव सरकार एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वन शक्ति जिले के प्रत्येक क्षेत्र में हो इस दिशा में भी वे काम करेंगे वहीं टिकेश्वर गबेल को भाजपा शक्ति जिले का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भी आतिशबाजी एवं पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जताई तथा मिठाइयां भी बांटी है, वही शक्ति जिले के जिला अध्यक्ष बनने पर टिकेश्वर के सामने संगठन के वरिष्ठ लोगों को एक साथ लेकर चलना भी काफी चुनौती भरा होगा तथा शक्ति जिले में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में पुरानी दिग्गज हस्तियां प्रदेश स्तर तक अपना प्रभाव रखती हैं, तथा सभी को एक साथ लेकर चलना एवं आगामी नगरीय निकाय के चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव में सफलता अर्जित करना भी एक बड़ा चुनौती का काम होगा, किंतु टिकेश्वर गबेल युवा होने के साथ-साथ राजनीति में सक्रिय रूप से काम करते हैं, तथा क्षेत्र में वे निरंतर लोगों के सुख-दुख में भी सहभागी बनते हैं, तथा बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के सफलतम कार्यकाल के लिए भी उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया तथा कहा कि अविभाजित जांजगीर चांपा जिले के समय से निरंतर पार्टी को अपना संपूर्ण समय देकर तत्कालीन कांग्रेसनित भूपेश बघेल की सरकार में भी चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading