छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

शक्ति, जांजगीर चांपा जिले में नहीं बनी बात- चुनाव अधिकारी स्वयं आकर कल करेंगे भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा, 16 जिलों में 5 जनवरी को भाजपा ने घोषित किये जिला अध्यक्ष, संगठन के बने मापदंडों में दिग्गज हस्तियां भी हो गई दौड़ से बाहर

शक्ति, जांजगीर चांपा जिले में नहीं बनी बात- चुनाव अधिकारी स्वयं आकर कल करेंगे भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा, 16 जिलों में 5 जनवरी को भाजपा ने घोषित किये जिला अध्यक्ष, संगठन के बने मापदंडों में दिग्गज हस्तियां भी हो गई दौड़ से बाहर kshititech
शक्ति, जांजगीर चांपा जिले में नहीं बनी बात- चुनाव अधिकारी स्वयं आकर कल करेंगे भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा, 16 जिलों में 5 जनवरी को भाजपा ने घोषित किये जिला अध्यक्ष, संगठन के बने मापदंडों में दिग्गज हस्तियां भी हो गई दौड़ से बाहर kshititech
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों के नए जिला अध्यक्ष

शक्ति, जांजगीर चांपा जिले में नहीं बनी बात- चुनाव अधिकारी स्वयं आकर कल करेंगे भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा, 16 जिलों में 5 जनवरी को भाजपा ने घोषित किये जिला अध्यक्ष, संगठन के बने मापदंडों में दिग्गज हस्तियां भी हो गई दौड़ से बाहर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विगत महीनों से चल रहे संगठन महापर्व को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के निर्वाचन संपन्न हो गए हैं, एवं मंडल के चुनाव के संपन्न होने के बाद बारी जिला अध्यक्षों की थी, तथा जिला अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक जिलों के लिए चुनाव समन्वयक एवं चुनाव अधिकारी नियुक्त किए थे, तथा चुनाव अधिकारियों से मिली रिपोर्ट एवं जिले के प्रमुखों से रायशुमारी के बाद 5 जनवरी को जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 16 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी, तो वहीं शक्ति जिला एवं जांजगीर-चांपा जिले में जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा 6 जनवरी को की जाएगी तथा दोनों जिलों में 6 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन ने बैठक आहूत की है एवं इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, तथा 5 जनवरी को 16 जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है उसमें प्रमुख रूप से

01- रायपुर जिला ग्रामीण में श्याम नारंग बने अध्यक्ष
02- रायपुर शहर में रमेश ठाकुर बने जिलाध्यक्ष
03- कांकेर में महेश जैन बने जिलाध्यभ
04- भिलाई में पुरुषोत्तम देवांगन बने जिलाध्यक्ष
05- दुर्ग जिला से भाजपा जिला अध्यक्ष बने सुरेंद्र कौशिक
06- बीजापुर से जिला भाजपा अध्यक्ष बने घासीराम नाग
07- गौरेला पेंड्रा से भाजपा जिला अध्यक्ष बने लालजी यादव
08- बालोद से भाजपा जिला अध्यक्ष बने चेमन देशमुख
09- सूरजपुर से भाजपा जिला अध्यक्ष बने मुरलीधर सोनी
10- मुंगेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बने दीनानाथ केशरवानी
11- रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष बने अरुणधर दीवान
12- बलरामपुर जिला भाजपा अध्यक्ष बने ओमप्रकाश जायसवाल
13- जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष बने भरत सिंह
14- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी भाजपा जिला अध्यक्ष बनी नम्रता सिंह
15- कोरबा से भाजपा जिला अध्यक्ष बने मनोज शर्मा

6 दिसंबर को जांजगीर चांपा जिला भाजपा कार्यालय में होगी बैठक

सक्ति-दिनाँक: 6 दिसम्बर 2024 दिन सोमवार को समय:- दोपहर 3 ,00 बजे स्थान ;- जिला कार्यालय भाजपा जांजगीर ,चाँम्पा में भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करने हेतु बैठक आहूत की की गई है, संगठन पर्व 2024, के तहत नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जावेगी, उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जांजगीर चांपा जिले की सहायक चुनाव अधिकारी श्रीमती नंदनी राजवाड़े ने बताया कि इस बैठक में जिला चुनाव के पर्वेक्षक रामसेवक पैकरा ,जिला चुनाव अधिकारी जोगेश लाम्बा,गिरधर गुप्ता जिला संगठन प्रभारी,
जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, नारायण चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष )सौरभ सिंह ( पूर्व विधायक अकलतरा ) अशोक चावलानी (सह संगठन प्रभारी ) लीलाधर सुल्तानिया ( सह चुनाव अधिकारी ) एवं वरिष्ठ जनो की गरिमामय उपस्थिति में आहूत की जावेगी ।

शक्ति जिले में भाजपा अध्यक्ष की घोषणा के लिए बैठक 6 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला संगठन पर्व अंतर्गत जिला कार्यालय सक्ती में दिनांक 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे बैठक रखी गई है इस बैठक में राम सेवक पैकरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गृह मंत्री) जिला चुनाव पर्यवेक्षक कृष्णा राय जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद लोकसभा जांजगीर चांपा, गुरुपाल सिंह भल्ला, जिला संगठन प्रभारी , कृष्ण कांत चंद्रा, जिलाध्यक्ष जिला सक्ति एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सक्ती जिले के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा चुनाव अधिकारी कृष्णा राय के द्वारा की जाएगी उक्त कार्यक्रम में जिला चुनाव सहअधिकारी नेतराम चंद्रा, घनश्याम साहू, सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य विधानसभा कोर कमेटी के सभी सदस्य जिला के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य सहित सभी वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे उक्त जानकारी भाजपा के सक्ती जिलामिडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी

Back to top button