राजेंद्र अग्रवाल को मिली श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 2 जनवरी को सम्पन्न बैठक में हुआ निर्णय, सोमराज अग्रवाल के सफलतम कार्यकाल के लिए परिक्षेत्र सदस्यों ने किया आभार, अग्रवाल समाज की कई सभाओं को मिलाकर बना है एक संगठन

राजेंद्र अग्रवाल को मिली श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 2 जनवरी को सम्पन्न बैठक में हुआ निर्णय, सोमराज अग्रवाल के सफलतम कार्यकाल के लिए परिक्षेत्र सदस्यों ने किया आभार, अग्रवाल समाज की कई सभाओं को मिलाकर बना है एक संगठन kshititech
2 जनवरी को संपन्न बैठक के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल

राजेंद्र अग्रवाल को मिली श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 2 जनवरी को सम्पन्न बैठक में हुआ निर्णय, सोमराज अग्रवाल के सफलतम कार्यकाल के लिए परिक्षेत्र सदस्यों ने किया आभार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- नवगठित शक्ति जिले के अंतिम छोर मां चंद्रहासिनी देवी की पावन नगरी चंद्रपुर क्षेत्र में अग्रवाल समाज के सशक्त संगठन श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र के विधिवत होने वाले निर्वाचन के तहत 2 जनवरी 2025 को नए अध्यक्ष चुने जाने के लिए परिक्षेत्र की एक बैठक आयोजित की गई, बैठक का शुभारंभ अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं वंदन के साथ हुआ, तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारी- सदस्यों का भी स्वागत किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नए सत्र के अध्यक्ष के लिए साल्हेआना निवासी समाज सेवी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई तथा वर्तमान में डभरा के सोमराज अग्रवाल परिक्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे एवं सोमराज अग्रवाल के सफलतम कार्यकाल एवं उनकी सक्रियता के लिए परिक्षेत्र के उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया

साथ ही नया अध्यक्ष चुने जाने पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने भी कहा कि यह जो एक बड़ी जिम्मेदारी अध्यक्ष कि मुझे आप सभी ने सौंपी है,मैं पूरी सक्रियता के साथ में काम करूंगा एवं आप सभी के सदैव मार्गदर्शन से श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र के इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगा, वहीं 2 जनवरी को संपन्न बैठक में परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे तथा नए अध्यक्ष चुने जाने पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल साल्हेआना को भी सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

उल्लेखित हो की श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र विगत कई दशकों से निरंतर कार्य कर रही है, तथा इस संगठन द्वारा जहां कोविड काल में भी जरूरतमंदों की सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए तो वहीं बिलासपुर संभाग में भी यह संगठन अपनी सक्रियता के लिए एक अलग पहचान रखता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading