प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 5 जनवरी को- विकलांग सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर होगी चर्चा

प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 5 जनवरी को- विकलांग सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर होगी चर्चा

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद , कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज , मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल , सीनियर सिटीजन वेलफ़ेयर फोरम की संयुक्त बैठक आगामी दिनांक-5 जनवरी 2024 दिन- रविवार को सुबह 11:00 बजे से*आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में रखी गई है,इस बैठक में मुख्य रुप से आगामी विकलांग सामूहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा के अलावा अन्य सामाजिक सेवाओ पर भी विचार विमर्श होगा, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के सत्येन्द्र अग्रवाल (अध्यक्ष ),संतोष तिवारी (पारीक)( महामंत्री),पंकज अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)ने सभी सदस्यों को इस बैठक में आवश्यक रूप से शामिल होने तथा अपने अमूल्य सुझाव देने का भी आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading