ऐतिहासिक बैठक- पांचवे तीर्थ स्थल अग्रोहा धाम हिसार में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह, प्री वेडिंग शूट सहित सामाजिक कुरीतियों को लेकर संस्था ने लिए बड़े निर्णय, तेज भर से 300 की संख्या में जुटे समाज बंधु





पांचवे तीर्थ स्थल अग्रोहा धाम हिसार में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह, प्री वेडिंग शूट सहित सामाजिक कुरीतियों को लेकर संस्था ने लिए बड़े निर्णय, तेज भर से 300 की संख्या में जुटे समाज बंधु
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- पूरे विश्व में अग्रवाल समाज के सबसे सशक्त संगठन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं मेल मिलाप कार्यक्रम 22 दिसंबर को श्री अग्रोहा शक्तिपीठ हिसार हरियाणा में संपन्न हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रकुल प्रवर्तक अग्रसेन जी की विशालकाय प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ,तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, राष्ट्रीय संरक्षक अजयकांत गर्ग मथुरा,राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार पीड़ीअग्रवाल दिल्ली, हरियाणा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बलराम गुप्ता, पंजाब प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेश गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल,तेलंगाना प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंघल,दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बंसल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन मित्तल जयपुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ निर्मल कुमार अग्रवाल रायपुर,राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला फरमानिया, राष्ट्रीय बाल विकास संयोजिका श्रीमती अरुणा अग्रवाल बिलासपुर, राजाराम बंसल प्रमुख रूप से मौजूद थे
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन हरियाणा राज्य के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने देते हुए आगंतुक सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया तथा कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के यहां संपन्न होने जा रही है वहीं बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के नवगठित कार्यकारिणी के सभी राष्ट्रीय चैयरमेन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने अपने-अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा गतिविधियों की जानकारी दी एवं नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयो को अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने शपथ दिलाई तो वहीं दिल्ली प्रदेश इकाई की नवगठित कार्यकारिणी का भी शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार बंसल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमे पंजाब प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेश गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें प्रमुख रूप से केंद्र की सरकार से भगवान अग्रसेन जी की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने, केंद्र सरकार की योजनाओं का नामकरण भगवान अग्रसेन जी के नाम पर करने के संबंध में निर्णय लिया गया तथा उपरोक्त प्रस्ताव को केंद्र सरकार तक भेजने की बात हुई वहीं सामाजिक हित मे भी विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें अग्रवाल समाज में विवाह पूर्व होने वाली प्री वेडिंग शूट को बंद करना,दिन में फेरे करना, एवं सम्मेलन के वार्षिक कार्यक्रम के रूप में कुलदेवी महालक्ष्मी जी का वरदान दिवस कार्यक्रम मनाने का भी निर्णय लिया गया,तथा अन्य विषय शामिल है, एवं महिला तथा युवा इकाई के गठन को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए गए, साथ ही बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए जिस पर आने वाले दिनों में चर्चा कर इसे गति देने की बात कही गई बैठक के दौरान हरियाणा राज्य इकाई के सदस्यों द्वारा आगंतुक सभी पदाधिकारीयो का अग्रसेन जी की माला एवं दुपट्टे के साथ तथा मारवाड़ी समाज की परंपरा सनुसार सेहरा पहना स्वागत किया गया साथ ही बैठक में कलकत्ते में संपन्न बैठक के विषयों पर एवं लिए गए निर्णय तथा प्रस्ताव पर भी चर्चा करते हुए उसे स्वीकृति प्रदान की गई
एवं बैठक को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा कि आप सभी ने मुझे पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है आप हम सब मिलकर हमारे संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा सदस्यता विस्तार की दिशा में भी हमें काम करने की आवश्यकता है एवं आने वाले दिनों में द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें हम विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज की महान विभूतियों को अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित करेंगे वहीं बैठक के दौरान मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 10 नए सदस्य बनाए गए जिनका मंच पर बुलाकर सम्मान किया गया एवं बैठक में आगंतुक सभी सदस्यों के लिए श्री अग्रोहा शक्तिपीठ में आवास भोजन एवं नाश्ते की सुंदर व्यवस्था की गई थी तथा 22 दिसंबर की रात्रि कैंप फायर का भी आयोजन किया गया जिसमें सदस्यों ने कैंप फायर के माध्यम से मनोरंजन भी किया तथा इस कार्यक्रम का आनंद लिया साथ ही संयुक्त रूप से श्री अग्रोहा शक्तिपीठ में स्थित भगवान अग्रसेन जी के मंदिर एवं अग्रोहा मंदिर का भी दर्शन किया गया एवं संयुक्त रूप से फोटोग्राफी सेशन भी हुआ कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन मित्तल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के अग्रोहा की पवित्र भूमि पर यहां बैठक संपन्न हुई है इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की 22 दिसंबर को हरियाणा राज्य के श्री अग्रोहा शक्तिपीठ में संपन्न बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार मित्तल, श्रीमती सुशीला फरमानिया, अजय कांत गर्ग मथुरा,पीडी अग्रवाल दिल्ली, श्रीमती अरुणा अग्रवाल, पवन मित्तल जयपुर, बलराम गुप्ता हिसार हरियाणा, महेश गुप्ता पंजाब, कृष्ण कुमार बंसल दिल्ली, श्रीमती रेखा बंसल दिल्ली,पवन कुमार मित्तल जयपुर राजस्थान, श्रीमती वसुंधरा मित्तल जयपुर राजस्थान, मनोज कुमार अग्रवाल तेलंगाना हैदराबाद, रामेश्वर दयाल सिंघल ग्वालियर मध्य प्रदेश, राजाराम बंसल, अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़, वीरेंद्र अग्रवाल डोंगरगढ़,मनोज एस गोयल बागबाहरा, शिवम अग्रवाल राजनंदगांव,अजय अग्रवाल बिलासपुर, आलोक गर्ग कोलकाता, श्रीमती सुशीला फरमानिया संबलपुर उड़ीसा, श्रीमती वासुदेव जी एवं श्री वासुदेव जी नागपुर महाराष्ट्र, सहित देश के विभिन्न राज्यों से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की मुख्य शाखा, महिला इकाई एवं युवा इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे



