चपले के सरकारी कॉलेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला प्रमुख वक्ताओं ने, संविधान प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी हुआ आयोजन

चपले के सरकारी कॉलेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला प्रमुख वक्ताओं ने, संविधान प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी हुआ आयोजन kshititech
शासकीय नवीन महाविद्यालय चपले में संविधान दिवस पर संपन्न कार्यक्रम

चपले के सरकारी कॉलेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला प्रमुख वक्ताओं ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में 26 नवंबर को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के नोडल अधिकारी गोविंद सिंह राठिया की अध्यक्षता एवं राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक आशीष बरगाह के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जैसे संविधान प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के पूजन वंदन के साथ हुआ तत्पश्चात संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया । छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । साथ ही प्राध्यापक गणों के द्वारा संविधान निर्माण संविधान की महत्ता संविधान की आवश्यकता इस विषय पर व्याख्यान दिया गया जो छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक रहा कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ प्राची थवाईत, श्रीमती डिंपल अग्रवाल, श्रीमती प्रमिला कंवर, एस. के. मेहर, एम. एल. पटेल, राजेश कुमार लहरे, श्रीमती संगीता सिदार, श्रीमती छाया सिदार, श्रीमती जय श्री मांझी, सुब्रत मंडल, श्री हिमांशु यादव, जेपी पटेल, श्रीमती रानी वैष्णो, श्रीमती भानु प्रभा खलखो की उपस्थिति रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading