अरुणा को मिला सम्मान- समाज सेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजी गई बिलासपुर की श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल, अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मिला अरुणा को सम्मान, अपनी सक्रियता से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है अरुणा ने

समाज सेविका श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल बिलासपुर छत्तीसगढ़
अरुणा दिनेश अग्रवाल को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान
अरुणा दिनेश अग्रवाल को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान

समाज सेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजी गई बिलासपुर की श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल, अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मिला अरुणा को सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बाल विकास की राष्ट्रीय संयोजिका,अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन शक्ति शाखा की पूर्व अध्यक्ष तथा शक्ति सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सामाजिक कार्यों, रचनात्मक कार्यों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव अग्रणी होकर काम करने वाली श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2024 से नवाजा गया, इस दौरान काफी संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रमुख हस्तियां मौजूद थी

तथा अरुणा अग्रवाल ने अपने इस मिले सम्मान के लिए अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनके सेवा कार्यों में सभी का सहयोग मिलता है, यह उसी का प्रतिफल है,उल्लेखित हो कि श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल के द्वारा निरंतर विगत लगभग 15 वर्षों से सेवा कार्यों में अग्रणी होकर भागीदारी की जा रही है, तथा वर्ष भर जहां जरूरतमंदों की सहायता, दीन दुखियों को भोजन उपलब्ध करवाना, स्व रोजगार की दिशा में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पहल करना, साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में भी वे निरंतर प्रयास कर रही हैं

उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ का पहरेदार ने किया था, जिसमें संस्था के प्रधान संपादक राजेंद्र जैन सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading