जय गुरु नानक देव जी- शक्ति शहर में 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती(प्रकाश पर्व)का होगा भव्य आयोजन-अग्रवाल समाज शक्ति द्वारा भी किया जाएगा शोभा यात्रा का स्वागत, पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज ने किया है आयोजन

जय गुरु नानक देव जी- शक्ति शहर में 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती(प्रकाश पर्व)का होगा भव्य आयोजन-अग्रवाल समाज शक्ति द्वारा भी किया जाएगा शोभा यात्रा का स्वागत, पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज ने किया है आयोजन kshititech
संत गुरु नानक देव जी

शक्ति शहर में 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती का होगा भव्य आयोजन-अग्रवाल समाज शक्ति द्वारा भी किया जाएगा शोभा यात्रा का स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-शक्ति शहर में पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज द्वारा 15 नवंबर को इष्ट देव गुरुनानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा, इस अवसर पर 15 नवंबर की सुबह समाज के युवा जहां बाइक रैली निकालेंगे तो वहीं शहर के गुरुद्वारा भवन में दोपहर समय लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, एवं शाम 4:00 बजे से गुरु नानक जी की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा से प्रारंभ होगी, जो की शक्ति के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस पहुंचेगी शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा एवं स्व जातीय बंधुओ द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा, तो वहीं शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला के सामने श्री अग्रवाल सभा शक्ति एवं श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सत्र 2024 के द्वारा इस शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए स्वजातीय बंधुओ के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई है

शक्ति शहर में गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन पर्व को लेकर जहां समाज बंधुओ में उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं एक पखवाड़े के रूप में गुरु नानक जी की जयंती का कार्यक्रम मनाया जा रहा है, गुरुद्वारा भवन में जहां समाज की महिलाएं, बच्चे, नवयुवक एवं वरिष्ठ जन प्रतिदिन पूजा अर्चना कर रहे हैं, तो वहीं विभिन्न प्रतिस्पर्धाये एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में संपन्न हो रहे हैं, तो वहीं 13 नवंबर को समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी बाइक रैली निकाली जो की विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा भवन पहुंची,उल्लेखित हो कि सकती शहर में पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज द्वारा गुरु नानक देव जी की जयंती का पावन पर्व प्रतिवर्ष धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जहां पूज्य सिंधी पंचायत शक्ति के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं समाज बंधु जुटे हुए हैं, तो वहीं 15 नवंबर को स्वजातीय बंधुओ के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे एवं सभी अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर गुरु नानक देव जी की जयंती के समस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading