नहीं चलेगी अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी- शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी का चला अनुशासन का डंडा-हायर सेकेंडरी स्कूल आडिल के प्रभारी प्राचार्य का हुआ स्थानांतरण तो वहीं तीन शिक्षकों को अपनी आदतों में सुधार की दी गई चेतावनी

शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी का चला अनुशासन का डंडा-हायर सेकेंडरी स्कूल आडिल के प्रभारी प्राचार्य का हुआ स्थानांतरण तो वहीं तीन शिक्षकों को अपनी आदतों में सुधार की दी गई चेतावनी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं विद्यार्थियों के प्रति विद्यालय के शिक्षकों के व्यवहार में सुधार लाने की दिशा में हो रही पहल पर शक्ति जिले के जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने भी 12 नवंबर 2024 को जिले के सरकारी स्कूलों में अपने अनुशासन का डंडा चलाया है, शक्ति जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आडील के अंतर्गत वहाँ के प्रभारी प्राचार्य शिव कुमार गबेल के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर जांच के पश्चात उन्हें तत्काल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुलौनी में पदस्थ किया गया है तो वहीं इसी विद्यालय के तीन अन्य शिक्षकों देव कुमार साहू व्याख्याता भौतिकी, कोमल प्रसाद चंद्रा व्याख्याता गणित,एवम छविराम यदु व्याख्याता संस्कृत को भी चेतावनी पत्र देते हुए आगामी भविष्य में अपनी आदतों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं, तथा सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने की भी बात कही गई है

उल्लेखित हो की शक्ति जिले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निरंतर शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है,तथा सरकारी स्कूलों में ऐसे शिक्षा अधिकारी जो कि अपनी जिम्मेदारियो के प्रति उदासीनता बरत्तते हैं, उन पर जिला शिक्षा अधिकारी के अनुशासन का डंडा चल रहा है, एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रा का कहना है कि काम के प्रति अपनी जिम्मेदारियो से बचने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई से जिला शिक्षा कार्यालय पीछे नहीं हटेगा एवं बार-बार सरकारी स्कूलों के जिम्मेदार शिक्षकों को शिक्षा की व्यवस्था में अपना अहम योगदान देने निर्देशित किया जा रहा है, किंतु इसके बावजूद अनेकों स्कूलों में आ रही शिकायतों पर जिला शिक्षा कार्यालय कार्रवाई कर रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading