रायपुर में होने वाले विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह की तैयारी हेतु अभा विकलांग चेतना परिषद व सहयोगी संगठनों की प्रांतीय बैठक 17 नवंबर को रायपुर में

रायपुर में होने वाले विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह की तैयारी हेतु अभा विकलांग चेतना परिषद व सहयोगी संगठनों की प्रांतीय बैठक 17 नवंबर को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, कान्य कुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल, सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम की संयुक्त बैठक रविवार 17 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से आशीर्वाद भवन बैरनबाजार में आयोजित की गई है,इस बैठक में मुख्य रूप निशुल्क विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा के अलावा अन्य सामाजिक सेवाओं पर भी विचार विमर्श होगा। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रवाल, महामंत्री संतोष तिवारी (पारीक) व कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से उक्ताशय की जानकारी देते हुए सभी सेवाभावियों से बैठक में अपनी महती उपस्थिति देकर सेवा के प्रकल्प में अपनी सहभागिता प्रदान करने का निवेदन किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading