शक्ति के IAS कलेक्टर टोपनो की पत्रकार वार्ता 8 नवंबर को, क्या होगा पत्रकार वार्ता में खास, 8 नवंबर को जिले के फगुरम में होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, 22 नवंबर को बरपाली कला में भी होगा जन समस्याओं के निवारण का बड़ा कैंप

शक्ति के IAS कलेक्टर टोपनो की पत्रकार वार्ता 8 नवंबर को, क्या होगा पत्रकार वार्ता में खास, 8 नवंबर को जिले के फगुरम में होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, 22 नवंबर को बरपाली कला में भी होगा जन समस्याओं के निवारण का बड़ा कैंप kshititech
शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो
शक्ति के IAS कलेक्टर टोपनो की पत्रकार वार्ता 8 नवंबर को, क्या होगा पत्रकार वार्ता में खास, 8 नवंबर को जिले के फगुरम में होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, 22 नवंबर को बरपाली कला में भी होगा जन समस्याओं के निवारण का बड़ा कैंप kshititech
8 नवंबर को मालखरौदा विकासखंड में होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

शक्ति के IAS कलेक्टर टोपनो की पत्रकार वार्ता 8 नवंबर को, क्या होगा पत्रकार वार्ता में खास, 8 नवंबर को जिले के फगुरम में होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिवि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-सकती जिले के IAS कलेक्टर अमृत विकास तोपनो फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के संबंध में दिनांक 8/11/2024 को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में प्रेस को संबोधित करेंगे, शक्ति जिले के जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे ने जिले भर के पत्रकार साथियों को इस प्रेस वार्ता में उपस्थित होने की अपील की है

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : विकासखंड मालखरौदा के फगुरम में आज होगा आयोजित

सकती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय शिविर अंतर्गत आज 08 नवम्बर 2024 को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में शिविर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा समस्त जिलेवासियों से उक्त शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है l कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा विभिन्न विकासखंड के निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग प्रमुख को शिविर पर स्वयं उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने गांव-गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाने जमीनी स्तर पर मुनादी और प्रचार-प्रसार कराने के दिए है निर्देश

सकती-जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सहित आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुए तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा उन्हें अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

22 नवम्बर को सक्ती विकासखंड के मिडिल स्कूल बरपाली कला में शिविर होगा आयोजित

सकती-उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज 08 नवम्बर 2024 को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में आयोजित किया जा रहा है l इसी कड़ी में 22 नवम्बर को सक्ती विकासखंड के मिडिल स्कूल बरपालीकला में, 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में और 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading