शक्ति विकासखंड के हरेठी में पीएचई विभाग द्वारा आयोजित की गई जल संरक्षण को लेकर कार्यशाला, जल संरक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ हुआ संवाद, उप अभियंता खगेश्वरी मांझी ने कहा-आप हम सब मिलकर ही जल स्रोतो का करे संरक्षण, जल जीवन मिशन के बेहतर संधारण को लेकर भी जन प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

30 सितंबर को पीएचई विभाग की शक्ति ब्लॉक के हरेठी में संपन्न जागरूकता कार्यशाला
30 सितंबर को पीएचई विभाग की शक्ति ब्लॉक के हरेठी में संपन्न जागरूकता कार्यशाला
30 सितंबर को पीएचई विभाग की शक्ति ब्लॉक के हरेठी में संपन्न जागरूकता कार्यशाला

शक्ति विकासखंड के हरेठी में पीएचई विभाग द्वारा आयोजित की गई जल संरक्षण को लेकर कार्यशाला, जल संरक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ हुआ संवाद, उप अभियंता खगेश्वरी मांझी ने कहा-आप हम सब मिलकर ही जल स्रोतो का करे संरक्षण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-30 सितंबर को विकासखण्ड सक्ती के बी.पी.आर.सी. भवन हरेठी में कलेक्टर टोपनो साहब एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल स्त्रोतो की स्वच्छता एवं जल सरंक्षण पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया गया। जिसमें उपअभियंता कु.खगेश्वरी मांझी द्वारा जल संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। भू-जल स्तर के लगातार नीचे जाने को रोकने के लिए तथा वर्षा जल का संचयन करने हेतु लोगों में जागरूकता लाने की अति आवश्यकता हैं। पानी के महत्व को विस्तार से समझाया गया। साथ ही साथ पेयजल स्त्रोतो के आसपास स्वच्छ रखने का संदेश भी उक्त कार्यशाला में दिया गया। जल जीवन मिशन के आई.एस.ए. टीम एवं ग्राम के जल वहिनियों द्वारा एफ.टी.के. के माध्यम से जल परीक्षण का प्रशिक्षण भी कार्यशाला में उपस्थित लोगो को दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उपस्थित सभी सचिवों को ग्राम के सभी स्त्रोतो का जल वहिनियों के माध्यम से जल परीक्षण कराने हेतु एफ.टी.के.किट का वितरण भी कार्यशाला में किया गया।

30 सितंबर को पीएचई विभाग की शक्ति ब्लॉक के हरेठी में संपन्न जागरूकता कार्यशाला
30 सितंबर को पीएचई विभाग की शक्ति ब्लॉक के हरेठी में संपन्न जागरूकता कार्यशाला

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading