वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल के अनुज भ्राता शेखर चंदेल का हुआ निधन, 28 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे नैला मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार, भाजपा परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी अपनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल के अनुज भ्राता शेखर चंदेल का हुआ निधन, 28 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे नैला मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार, भाजपा परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी अपनी श्रद्धांजलि kshititech
युवा उद्योगपति शेखर चंदेल जांजगीर

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल के अनुज भ्राता शेखर चंदेल का हुआ निधन, 28 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे नैला मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के अनुज भ्राता शेखर चंदेल का 27 सितंबर 2024 दिन- शुक्रवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया, तथा शेखर चंदेल जांजगीर चांपा जिले के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं वर्तमान में भारत स्काउट गाइड जिला जांजगीर चाम्पा के जिला मुख्य आयुक्त थे,एवं उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-28 सितंबर 2024 दिन- शनिवार को दोपहर 2:00 बजे नैला मुक्तिधाम में होगा तथा अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास रेलवे स्टेशन नैला के पास से निकलेगी, शेखर चंदेल के निधन पर जहां लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी इस निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए चंदेल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, ज्ञात हो की युवा नेता शेखर चंदेल की लाश 27 एवं 28 सितंबर की दरमियानी रात्रि नैला रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिली थी तथा लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई, शेखर चंदेल मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा पूरे जिले में उनकी अच्छी खासी पहचान थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading