जिले के मुखिया का तूफानी दौरा- शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने किया जिले के सरकारी दफ्तरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे कार्यालयो में, 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे अस्थायी फटका लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन, अस्पतालों के अनुपस्थित कर्मचारियों को कटेगी नोटिस

जिले के मुखिया का तूफानी दौरा- शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने किया जिले के सरकारी दफ्तरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे कार्यालयो में, 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे अस्थायी फटका लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन, अस्पतालों के अनुपस्थित कर्मचारियों को कटेगी नोटिस kshititech
सरकारी अस्पताल का निरीक्षण तथा कलेक्टर साहब
जिले के मुखिया का तूफानी दौरा- शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने किया जिले के सरकारी दफ्तरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे कार्यालयो में, 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे अस्थायी फटका लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन, अस्पतालों के अनुपस्थित कर्मचारियों को कटेगी नोटिस kshititech
शक्ति के तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते एडिशनल कलेक्टर लकरा
जिले के मुखिया का तूफानी दौरा- शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने किया जिले के सरकारी दफ्तरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे कार्यालयो में, 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे अस्थायी फटका लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन, अस्पतालों के अनुपस्थित कर्मचारियों को कटेगी नोटिस kshititech
आंगनबाड़ी केदो में पोषण माह का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने किया जिले के सरकारी दफ्तरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे कार्यालयो में, 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे अस्थायी फटका लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन, अस्पतालों के अनुपस्थित कर्मचारियों को कटेगी नोटिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज मालखरौदा विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, सेजेस विद्यालय, परियोजना अधिकारी कार्यालय,जनपद कार्यालय सहित तहसील कार्यालय मालखरौदा में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र बीरभाठा पहुंचकर वहां उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से उनके पोषण स्तर का हाल भी जाना,निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 बीरभाठा पहुंचकर वहां उपस्थित बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, गर्म भोजन आदि के वितरण की जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से आंगनबाड़ी केंद्र में क्या-क्या गतिविधियाँ कराई जा रही है, खाने में क्या-क्या आहार दिये जा रहे है आदि की जानकारी बच्चों से स्नेहपूर्वक पूछा गया। कलेक्टर ने वहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और परियोजना अधिकारी को पोषण माह 2024 अंतर्गत संचालित गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से आयोजन कराए जाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत परियोजना अधिकारी कार्यालय मालखरौदा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मालखरौदा पहुंचकर कक्षा में बारी-बारी से चल रहे पढ़ाई और परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा दसवीं में विद्यार्थियों से विज्ञान और गणित के प्रश्न पूछ कर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली, जिस पर बच्चों द्वारा उत्तर दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा उपस्थित शिक्षकों से साप्ताहिक टेस्ट के परिणाम और अध्यापन व्यवस्था का मूल्यांकन भी किया गया। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए, इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा जनपद कार्यालय मालखरौदा पहुंचकर पंचायत शाखा, पेंशन शाखा, आवास शाखा , मनरेगा शाखा, बीपीआरसी सहित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने जनपद कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने, गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों का निष्पादन करने कहा जिससे क्षेत्र के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध कराए जा रहे स्वास्थ्य सुविधा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित पाये गए कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने तथा स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए तहसील कार्यालय परिसर पर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया गया तथा प्रगतिरत कार्य को तेजी से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री बीपी भारद्वाज, जनपद पंचायत मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी के आदिले, परियोजना अधिकारी मालखरौदा श्री मलय धुरंधर, तहसीलदार मालखरौदा श्री संजय मिंज सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर के निर्देशन में तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार न्यायालय सक्ती का किया गया औचक निरीक्षण

सकती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा ने तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार सक्ती के राजस्व न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री लकड़ा द्वारा नामांतरण , बटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार, अतिक्रमण, सीमांकन, बेजा कब्जा संबंधी प्रकरण की जांच की गई। उनके द्वारा समस्त ऑर्डर शीट, प्रकरण के बंडलों का अवलोकन करने के साथ ही, भुइयां में अविवादित नामांतरण, बटवारा की स्थिति व नस्ती प्रकरणों की जांच भी की गई। अपर कलेक्टर द्वारा डिजिटल सिग्नेचर के कार्य में प्रगति लाने तथा समयसीमा से बाहर के राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, नक्शा बटांकन, खसरों के डीएससी पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर द्वारा ऐसे राजस्व प्रकरण जिसमें पटवारी प्रतिवेदन लंबे समय से अप्राप्त हैं, उन पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही और अर्थदंड करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अपर कलेक्टर ने नाजिर शाखा में पदस्थ वाचक को समस्त पंजी समय सीमा में पूर्ण किए जाने निर्देशित किया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला अंतर्गत विभिन्न राजस्व न्यायालयों का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती श्रीमती सुशीला साहू सहित संबंधित राजस्व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

अस्थायी फटाखा लाइसेंस हेतु 15 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित

सकती-दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अस्थायी फटाखा लायसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों से दिनांक 15 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय कलेक्टर जिला सक्ती में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक विस्फोटक नियम 2008 के तहत् निर्धारित प्रारूप-एल ई-05 आवेदन पत्र के साथ स्वयं का 03 पासपोर्ट साईज का कलर फोटो, फोटोयुक्त परिचय पत्र, आधार कार्ड एवं नगरपालिका या नगर पंचायत या ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण-पत्र, नजरी नक्शा अंकित हो के साथ 600/- रुपये का चालान जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि दिनांक 15 अक्टूबर 2024 के पश्चात् विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के जनपद पंचायतों में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 10 अक्टूबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित

सकती-संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विकास भवन, नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त निर्देशानुसार एवं जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन उपरांत की गई अनुशंसा के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के जनपद पंचायतों में विकासखण्ड समन्वय 5, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री आपरेटर के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 5:00 बजे तक कार्यालय, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला पंचायत जिला सक्ती के नाम से पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है,विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री आपरेटर के संविदा रिक्त पद पर चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिले के जनपद पंचायतों, तथा कार्यालय परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना जिला सक्ती के सूचना पटल एवं जिले के वेब साईट https://sakti.cg.gov.in/notice_category/भर्ती / पर देखा जा सकता है।

जिले के मुखिया का तूफानी दौरा- शक्ति कलेक्टर टोपनो साहब ने किया जिले के सरकारी दफ्तरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे कार्यालयो में, 15 अक्टूबर तक लिए जाएंगे अस्थायी फटका लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन, अस्पतालों के अनुपस्थित कर्मचारियों को कटेगी नोटिस kshititech
26 सितंबर को शक्ति कलेक्टर साहब का जिले में निरीक्षण कार्यक्रम