35 सालों के अनुभव वाले डॉ एस.कर्मकार को मिला छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के महानिदेशक पद का प्रभार, आईआईटी खडगपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है कर्मकार

35 सालों के अनुभव वाले डॉ एस.कर्मकार को मिला छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के महानिदेशक पद का प्रभार, आईआईटी खडगपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है कर्मकार kshititech
छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर रायपुर
35 सालों के अनुभव वाले डॉ एस.कर्मकार को मिला छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के महानिदेशक पद का प्रभार, आईआईटी खडगपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त है कर्मकार kshititech
नए महानिदेशक डॉक्टर एस कर्मकार

35 सालों के अनुभव वाले डॉ एस.कर्मकार को मिला छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के महानिदेशक पद का प्रभार

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत डॉक्टर एस कर्मकार द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के महानिदेशक पद का प्रभार ग्रहण कर लिया गया है,विदित हो की शासन द्वारा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के महानिदेशक पद का मूलतः वैज्ञानिकों के लिए निर्माण किया गया है । जिसमें मूल योग्यता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर के साथ पीएचडी की उपाधि के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 20 वर्षों का कार्य का अनुभव होना आवश्यक है

डॉ एस कर्मकार आईआईटी खड़गपुर से भूविज्ञान विषय में पीएचडी डॉक्टरेट उपाधि के साथ वैज्ञानिकय/प्रशासकीय कार्य करते हुए कुल 35 वर्ष से अधिक का अनुभव इन्हें प्राप्त है तथा पूर्व में भी लगभग डेढ़ वर्ष तक दोनों संस्थाओं के प्रभारी महानिदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं,छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के प्रभार मूलतः वैज्ञानिक को मिलने के कारण परिषद एवं साइंस सेंटर की वैज्ञानिक गतिविधियों में वृद्धि होने की आशा है जिस कारण परिषद एवं साइंस सेंटर वैज्ञानिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading