शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 22 जुलाई को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शिक्षक वृंद का हुआ सम्मान, विद्यालय के बच्चों ने भी शिक्षक गणों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा पर भाषण एवं गीतों के माध्यम से दी सुंदर प्रस्तुति

कार्यक्रम को संबोधित करते विद्यालय के कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल
संघ पदाधिकारीयो का सम्मान करते विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सदस्य

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 22 जुलाई को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शिक्षक वृंद का हुआ सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 22 जुलाई को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ तत्पश्चात मंच में उपस्थित अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अमर दास मानिकपुरी, संघ के शक्ति खंड के प्रमुख कुशलाल वर्मा, पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान पाठक तुलसी राठौर, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष कपूरचंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, सहव्यवस्थापक कन्हैया गोयल,समिति के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल,बिहारी लाल राठौर, प्रमोद अग्रवाल, प्राचार्य पुरण गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य बिरिछ राम बरेठ ने करते हुए गुरु पूर्णिमा के पर्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला, साथ ही गुरु पूर्णिमा के महत्व को भी विद्यार्थियों को बताया, इस दौरान विद्यालय परिवार के विभिन्न कक्षाओं के भैया- बहनों ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्व पर निबंध भाषण एवं गीत के माध्यम से प्रकाश डाला, साथ ही इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व एक विशेष दिवस पर होता है, तथा हमें गुरुओं का सदैव आदर सत्कार करना चाहिए, तो वहीं गुरु हमें सदैव जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं, एवं अच्छे संस्कार देते हैं, उनकी बातों को हमें ग्रहण करना चाहिए, वही कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं मंच पर मौजूद पदाधिकारीयो कासरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह एवंश्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया तथा आगंतुकों के सम्मान में जलपान की भी व्यवस्था की गई, एवं 22 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति में आयोजितकार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक परिवार का अहम योगदान रहा

कार्यक्रम को संबोधित करते विद्यालय के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते सह व्यवस्थापक कन्हैया गोयल
शिक्षकों का सम्मान करते विद्यालय के विद्यार्थी
शिक्षकों का सम्मान करते विद्यालय के विद्यार्थी
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते विद्यालय की छात्रा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading