भोलेनाथ की आराधना में लीन होंगे शहर वासी- श्रावणी मास में शक्ति के गायत्री शक्तिपीठ में होगी शिव महापुराण कथा एवं महोत्सव, आयोजन की तैयारीयो को लेकर राजेंद्र जी महाराज के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न, 6 जुलाई को तैयारीयो को लेकर होगी दोबारा बैठक

भोलेनाथ की आराधना में लीन होंगे शहर वासी- श्रावणी मास में शक्ति के गायत्री शक्तिपीठ में होगी शिव महापुराण कथा एवं महोत्सव, आयोजन की तैयारीयो को लेकर राजेंद्र जी महाराज के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न, 6 जुलाई को तैयारीयो को लेकर होगी दोबारा बैठक kshititech
शक्ति में श्रावणी मास पर होगी शिव महापुराण कथा एवं महोत्सव
भोलेनाथ की आराधना में लीन होंगे शहर वासी- श्रावणी मास में शक्ति के गायत्री शक्तिपीठ में होगी शिव महापुराण कथा एवं महोत्सव, आयोजन की तैयारीयो को लेकर राजेंद्र जी महाराज के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न, 6 जुलाई को तैयारीयो को लेकर होगी दोबारा बैठक kshititech
गायत्री शक्तिपीठ में शिव महापुराण कथा की तैयारीयो को लेकर संपन्न बैठक

श्रावणी मास में शक्ति के गायत्री शक्तिपीठ में होगी शिव महापुराण कथा एवं महोत्सव, आयोजन की तैयारीयो को लेकर राजेंद्र जी महाराज के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न, 6 जुलाई को तैयारीयो को लेकर होगी दोबारा बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-शक्ति नगर के गायत्री शक्ति पीठ में सावन महीने में श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,इस बैठक में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सहित अनेक कार्यकर्ता और मुख्य रूप से भागवत आचार्य राजेंद्र महाराज उपस्थित थे, आचार्य जी द्वारा श्रावण मास में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के संबंध में बताया गया कि, मठ मंदिर हमेशा प्रेरणा के स्रोत एवं, सामाजिक चेतना के केंद्र होने ही चाहिए, किसी भी देवालय अथवा मंदिर में केवल आरती और प्रसाद ही वितरण न किए जाएं बल्कि समाज में जागरण के कार्य खड़े किए जाने चाहि

आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि श्रावण मास का अर्थ है – श्रावण मास अर्थात सुनने का महीना इसका तात्पर्य भगवान की कथा और सत्संग संकीर्तन को श्रवण करना, भगवान श्री महादेव की कथा को श्रवण करना और शिवपूजन से जीवन कृत कृत्य करना,बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं नागरिकों ने शिव महापुराण कथा महोत्सव की स्वीकृति प्रदान करते हुए व्यवस्था संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा के साथ आगामी अगस्त माह में, 9 से 16 अगस्त तक यज्ञ को आयोजित करना सुनिश्चित किया

इस शिव महापुराण कथा महोत्सव में मुख्य यजमान के साथ अन्य नागरिकों को भी यजमान जोड़ी बनाना, तय किया गया, तथा एक दिन के यजमान जोड़ी बनने पर भी विचार रखा गया l कथा महोत्सव को संपन्न करने हेतु शक्ति नगर एवं अन्य दानदाताओं से दान सहयोग हेतु निवेदन किया जाएगा l प्रतिदिन के प्रसाद व्यवस्था हेतु भी दानदाताओं से चर्चा की जाएगी

आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने बताया कि यह शिव महापुराण कथा महोत्सव सनातन धर्म की रक्षा , हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति का संरक्षण के साथ व्यक्ति व्यक्ति को ईश्वर के प्रति आस्था रखते हुए समाज सेवा हेतु प्रेरित किया जाएगा,आगामी 6 जुलाई दिन शनिवार को यज्ञ की महत्वपूर्ण गतिविधि को अंतिम स्वरूप प्रदान करने के लिए गायत्री शक्तिपीठ में बैठक आयोजितकी जाएगी l संपन्न हुए बैठक में भगत राम साहू, प्रेमचंद श्रीवास्तव , महेश साहू, हीरानंद साहू , राजकुमार पटेल, उदय कुमार वर्मा, उमाशंकर देवांगन, शिवचरण यादव परिब्राज़ाक श्रीमती गंगा देवी राठौर, श्रीमती चंद्रिका जायसवाल. श्रीमती संतोषी गुप्ता , श्रीमती लक्ष्मी साहू , प्रकाश चंद्र देवांगन,श्रीमती लक्ष्मी यादव,रामनारायण गौतम आदि उपस्थित थे, हनुमान चालीसा पाठ एवं वेद माता गायत्री की आरती के साथ बैठक का समापन हुआ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading