सक्ति के अंग्रेजी माध्यम वाले सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा पखवाड़े के रूप में, 26 जून से 10 जुलाई तक होगा कार्यक्रम, बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने विद्यालय कर रहा सकारात्मक पहल

सक्ति के अंग्रेजी माध्यम वाले सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा पखवाड़े के रूप में, 26 जून से 10 जुलाई तक होगा कार्यक्रम, बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने विद्यालय कर रहा सकारात्मक पहल kshititech
विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम पखवाड़े के रूप में

सक्ति के संस्कार पब्लिक स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा पखवाड़े के रूप में, 26 जून से 10 जुलाई तक होगा कार्यक्रम

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति में 26 जून से 10 जुलाई 2024 तक शाला प्रवेशोत्सव पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया,शैक्षणिक सत्र 2024- 25 का आगाज़ स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर किया गया। प्री-प्राइमरी के बच्चों को थंब प्रिंटिंग एक्टिविटी कराकर उनके विद्यालय के प्रथम दिवस को एक याद के रूप में संजोकर रखा गया तथा नये प्रवेशित विद्यार्थियों को शिक्षक, शिक्षिकाओं एवम् शाला की गतिविधियों के बारे में अवगत गया गया, संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ती शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान है जो पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम वाला सी.बी.एस.ई स्कूल है । शिक्षा के साथ “संस्कार” देना स्कूल का मुख्य उद्देश है

संस्था के प्राचार्य ने कहा कि इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की भावना का विकास होगा और एक सकारात्मक परिवेश के निर्माण को बल मिलेगा। गौरतलब है कि संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति में नयी शिक्षा नीति पर आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशिष्ट ध्यान दिया जाता है,इसी के साथ साला प्रवेशोत्सव को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading