पीडीएस की ई पोस मशीन में हुए बदलाव से एपीएल कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा चावल, शासन ने APL का स्टॉक कर दिया ऑनलाइन में माइनस – उचित मूल्य दुकानदारों ने करी चावल का स्टॉक बढ़ाने की मांग, प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हो रही एपीएल कार्ड धारकों को दिक्कतें

पीडीएस की ई पोस मशीन में हुए बदलाव से एपीएल कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा चावल, शासन ने APL का स्टॉक कर दिया ऑनलाइन में माइनस - उचित मूल्य दुकानदारों ने करी चावल का स्टॉक बढ़ाने की मांग, प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हो रही एपीएल कार्ड धारकों को दिक्कतें kshititech
एपीएल कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा चावल

पीडीएस की ई पोस मशीन में हुए बदलाव से एपीएल कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा चावल, शासन ने APL का स्टॉक कर दिया ऑनलाइन में माइनस – उचित मूल्य दुकानदारों ने करी चावल का स्टॉक बढ़ाने की मांग

  • शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर*

सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों को दी गई ई पोस मशीन में एपीएल चावल के स्टॉक को माइनस कर दिया गया है, जिसके चलते एपीएल कार्ड धारकों को राशन सामग्री मिलने में जहां दिक्कत हो रही हैं, तो वहीं उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है,तथा इस संबंध में शासकीय उचित मूल्य के अनेकों दुकानदारों की ई पोस मशीन में एपीएल चावल का स्टाफ माइनस हो गया है, तथा अगर यही स्थिति रही तो एपीएल कार्ड धारकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा

तथा शक्ति शहर में ही देखा जाए तो विगत 15 जून 2024 से छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कई उचित मूल्य की दुकानों की ई पोस मशीन में एपीएल चावल का स्टॉक माइनस कर दिया जाने के कारण अनेकों दुकानदार भारी परेशान है, तथा इसकी सूचना दुकानदारों ने 19 जून 2024 को खाद्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों को भी दी है, किंतु इसके बावजूद आज पर्यंत तक उपरोक्त व्यवस्था में सुधार नहीं होने पाने के कारण एपीएल कार्ड धारक काफी परेशान है, वही यह स्थिति शक्ति शहर नहीं अपितु छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बनी हुई है, तथा एपीएल कार्ड धारक जब दुकान में पहुंचते हैं तो वहां एपीएल चावल का स्टॉक ही नहीं होने के कारण दुकान दार मजबूरी में उन्हें वापस लौटाते हैं, तथा पूरे देश में विगत महिनो से एक कार्ड धारक को कहीं भी राशन सामग्री लेने की व्यवस्था के तहत दुकानदारों को भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में मेहनत लगती है, तथा वर्तमान एपीएल चावल के स्टाफ की माइंनस की स्थिति को देखते हुए दुकानदारों ने शीघ्र ही APL के चावल को बढ़ाने की मांग की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading