भाजपा की आभार रैली कल शक्ति में- सांसद कमलेश जांगड़े निर्वाचित होने के बाद पहुंचेंगी शक्ति, रामनरेश यादव के निवास से निकलकर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के निवास पर होगा रैली का समापन, मारवाड़ी युवा शक्ति शाखा के पदाधिकारी भी मसनिया पहुंचकर करेंगे सांसद का अभिनंदन

भाजपा की आभार रैली कल शक्ति में- सांसद कमलेश जांगड़े निर्वाचित होने के बाद पहुंचेंगी शक्ति, रामनरेश यादव के निवास से निकलकर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के निवास पर होगा रैली का समापन, मारवाड़ी युवा शक्ति शाखा के पदाधिकारी भी मसनिया पहुंचकर करेंगे सांसद का अभिनंदन kshititech
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
भाजपा की आभार रैली कल शक्ति में- सांसद कमलेश जांगड़े निर्वाचित होने के बाद पहुंचेंगी शक्ति, रामनरेश यादव के निवास से निकलकर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के निवास पर होगा रैली का समापन, मारवाड़ी युवा शक्ति शाखा के पदाधिकारी भी मसनिया पहुंचकर करेंगे सांसद का अभिनंदन kshititech
दिल्ली के संसद भवन में अपने पहले प्रवास के दौरान भवन की सीढ़ियो पर मत्था टेककर उसे सम्मान देते हुए

भाजपा की आभार रैली कल शक्ति में- सांसद कमलेश जांगड़े निर्वाचित होने के बाद पहुंचेंगी शक्ति, रामनरेश यादव के निवास से निकलकर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के निवास पर होगा रैली का समापन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया पूगल की खबर

सक्ति- जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद निर्वाचित होने के बाद श्रीमती कमलेश जांगड़े का 15 जून को प्रथम शक्ति नगर आगमन हो रहा है, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी शक्ति द्वारा शहर के मतदाताओं एवं नागरिक बंधुओ का आभार व्यक्त करने के लिए आभार रैली का आयोजन किया गया है, यह आभार रैली शक्ति के स्टेशन रोड स्थित नाका चौक में जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव के निवास से प्रारंभ होगी तथा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के निवास पर इस आभार रैली का समापन होगा तथा अनूप अग्रवाल के निवास पर नवनिर्वाचित सांसद सभा को भी संबोधित करेंगी, उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के संयोजक रामनरेश यादव एवं भाजपा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित सांसद की आभार रैली को लेकर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ तथा शक्ति शहर के विभिन्न वार्डों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस रैली में मौजूद रहेंगे तथा जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र में मिली रिकार्ड मतों से जीत पर सांसद कमलेश जांगड़े सभी नागरिक बंधुओ एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगी, शक्ति विधानसभा के संयोजक राम नरेश यादव ने समस्त कार्यकर्ता बंधुओ को अधिक से अधिक इस आभार रैली में शामिल होने की अपील की है, वही मारवाड़ी युवा मंत्र शक्ति शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्य 15 जून की सुबह सांसद  के गृह ग्राम मसनिया पहुंचकर उनके सांसद निर्वाचित होने पर उनका स्वागत- अभिनंदन करेंगे तथा उनसे मुलाकात कर चर्चा करेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading