सांसद चुनाव विशेष- छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले एवं शक्ति कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी टोपनो ने किया सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर आभार, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार किसे मिले कितने वोट, जाने एक नजर में

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले एवं शक्ति कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी टोपनो ने किया सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न होने पर आभार, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार किसे मिले कितने वोट, जाने एक नजर में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में मतदान और मतगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों और निर्वाचन कार्य के लिए लगे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि सभी के सहयोग से लोकसभा निर्वाचन 2024 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जवाबदारीपूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि 7 मई 2024 को जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया है

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

सक्ति-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, लोक सेवी संस्थाओं तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन गतिविधियों का प्रभावी रूप से प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी शासकीय एवं गैर शासकीय प्रतिभागियों, विभिन्न लोक सेवी संस्थाओं और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया है

*जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र क्र-03 मेंमतगणना पश्चात जाने किसे मिले कितने वोट

विधानसभा क्षेत्र-3 अकलतरा में भाजपा 80623,कांग्रेस 72890,बढ़त 7733 मत भाजपा

विधानसभा क्षेत्र 3 जांजगीर मेंभाजपा 89558,कांग्रेस 62650बढ़त 26908 मत भाजपा

विधानसभा क्षेत्र 35 सक्ती मेंभाजपा 83625 कांग्रेस 65173बढ़त 18452 मत भाजपा

विधानसभा क्षेत्र- 36चंद्रपुर-भाजपा 77565कांग्रेस 76349बढ़त 1216 मत भाजपा

विधानसभा क्षेत्र 37जैजेपुर-भाजपा 71822कांग्रेस 80676 बढ़त 8854 मत कांग्रेस

विधानसभा क्षेत्र 38 पामगढ़ में-भाजपा 65569कांग्रेस 66046बढ़त 477 मत कांग्रेस

विधानसभा क्षेत्र 43बिलाईगढ-भाजपा 87912कांग्रेस 90243बढ़त 2331 मत कांग्रेस

विधानसभा क्षेत्र 44 कसडोल में भाजपा 119066कांग्रेस 102104बढ़त 16962 मत भाजपा

डाक मतपत्र-भाजपा 2459,कांग्रेस 2068,बढ़त 391 मत भाजपा

कुल प्राप्त मत
भाजपा- 678199
कांग्रेस- 618199
कुल 60000 मतों से भाजपा ने जीत दर्ज की

01- मध्यप्रदेश 29/29 सीटे भाजपा
2) छत्तीसगढ़ 10/11,
3) ओडिशा 19/21,
4) हिमाचल प्रदेश 4/4,
5) दिल्ली 7/7,
6) उत्तराखंड 5/5,
7) अरुणाचल प्रदेश 2/2,
8) असम 9/12,
9) अंडमान-निकोबार दीप समूह 1/1,
10) गुजरात 26/26,
टोटल – 112/118

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading