केवल 3 मिनट में फ्रांस की विशेष मशीन से होगी लीवर की जांच- शक्ति में  कल 2 जून को होगा लीवर फाइब्रो स्कैन शिविर, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की शक्ति शाखा ने गिरिराज रेन बसेरा में आयोजित किया है शिविर, 25 मई को ही अग्रिम पंजीयन हो गया था फूल,छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के राजेंद्र अग्रवाल राजू के सहयोग से आयोजित है कार्यक्रम

शक्ति में  कल 2 जून को होगा लीवर फाइब्रो स्कैन शिविर, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की शक्ति शाखा ने गिरिराज रेन बसेरा में आयोजित किया है शिविर, 25 मई को ही अग्रिम पंजीयन हो गया था फूल,छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के राजेंद्र अग्रवाल राजू के सहयोग से आयोजित है कार्यक्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की शक्ति शाखा द्वारा कल 2 जून को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल राजू के सहयोग से शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित गिरिराज रेन बसेरा में सुबह 10:30 बजे से लिवर फाइब्रो स्कैन का आयोजन किया गया है,तथा इस शिविर में एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन, डीआरएनबी गैस्ट्रोलॉजी हेपरोलॉजी एआईजी हॉस्पिटल हैदराबाद एवं श्री राम केयर हॉस्पिटल बिलासपुर के डॉक्टर प्रतीक छाबड़ा द्वारा 3 मिनट में ही फ्रांस की विशेष मशीन से लीवर की जांच की जाएगी, तथा उपरोक्त शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर के सहयोग से किया जा रहा है

उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शक्ति शाखा के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, सचिव राकेश अग्रवाल एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम संयोजक ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त शिविर में केवल 100 लोगों को ही लीवर जांच की जाएगी, इसके लिए 28 मई को ही अग्रिम पंजीयन का कार्य पूर्ण हो चुका है, तथा सुबह 10:30 बजे से आयोजित इस शिविर में शाम 4:00 बजे तक आगंतुक सभी 100 लोगों की जांच की जाएगी तथा जांच की रिपोर्ट 3 मिनट में ही डॉक्टर प्रतीक छाबड़ा द्वारा दी जाएगी, स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनेकों स्थानों पर राजेंद्र अग्रवाल राजू के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, तथा यह एक उच्च तकनीक की मशीन है,जिससे लीवर की संपूर्ण जांच कर उसका उपचार भी किया जाएगा

शाखा के स्वास्थ्य कार्यक्रम संयोजक ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि इसकी जांच की सामान्य शुल्क 4500/-रुपए है जो कि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की शक्ति शाखा द्वारा केवल ₹200/-रुपये में ही इसकी जांच की जाएगी तथा इस शिविर को सफल बनाने के लिए अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शक्ति शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं,तथा इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों से लोग पहुंचेंगे एवं शक्ति शाखा ने भी शाखा के सभी सदस्यों को सुबह 9:00 बजे गिरिराज रेन बसेरा में पहुंचने की अपील की है

तथा इस शिविर में मार्गदर्शन के लिए कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजेंद्र अग्रवाल राजू (प्रदीप मेडिकल हेल्थ केयर) बिलासपुर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे एवं आने वाले समय में यह कार्यक्रम खरसिया, रायगढ़,चाम्पा,नैला-जांजगीर एवं कोरबा में भी आयोजित होगा, तथा शक्ति शहर में भी इसका अग्रिम पंजीयन पूर्ण होने के बावजूद लोगों में इस जांच को करवाने के लिए काफी उत्साह देखा गया, जिसे देखते हुए शक्ति शाखा द्वारा आने वाले जुलाई माह में इस शिविर का द्वितीय आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading