



जांजगीर-चांपा लोकसभा के मतदाताओं का भारतीय जनता पार्टी ने जताया आभार, भाजपा ने कहा- लोकतंत्र के महापर्व में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार 400 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाने मतदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जांजगीर-चांपा लोकसभा के लिए 7 मई को संपन्न मतदान के पश्चात भारतीय जनता पार्टी संसदीय क्षेत्र में समस्त आठो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है,भाजपा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल,लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक एवं भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा जांजगीर- चांपा जिले के अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा के चुनाव सहसंयोजक एवं पूर्व शक्ति विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह अकलतरा, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव चंद्रपुर, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी संतोष लहरे पामगढ़, जांजगीर चांपा जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया जांजगीर, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल सक्ति, भाजपा शक्ति जिले के जिला संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, जांजगीर-चांपा जिले के जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता ने ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस उत्साह के साथ संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान कर वोटो का प्रतिशत बढ़ाने एवं शत- प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी करी वह निश्चित रूप से एक बड़ा कार्य है
तथा भाजपा नेताओं ने कहा है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीसरी बार 400 प्लस के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में मतदाताओं के मिले स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए भी हम उनका आभार व्यक्त करते हैं, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की 11 की 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आने वाले 4 जून को ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में भी इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी वहीं भाजपा नेताओं ने संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं मेहनत से बूथ स्तर पर भीषण गर्मी के बावजूद जो भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्य हुआ है, वह प्रशंसनीय है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं मेहनत से भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार लोकसभा के चुनाव में पूरे देश भर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं की भी मेहनत रंग लाएगी