आंगनबाड़ी केंद्रों में केले एवं अंडे का वितरण किया गया शुरू, सुपोषित अभियान के तहत किया गया यह बदलाव, शक्ति कलेक्टर नूपुर के हेल्थ मिशन से संवर रहा है शक्ति जिला

<em>आंगनबाड़ी केंद्रों में केले एवं अंडे का वितरण किया गया शुरू, सुपोषित अभियान के तहत किया गया यह बदलाव, शक्ति कलेक्टर नूपुर के हेल्थ मिशन से संवर रहा है शक्ति जिला</em> kshititech
11 जून से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभ हुआ केले एवं अंडे का वितरण
<em>आंगनबाड़ी केंद्रों में केले एवं अंडे का वितरण किया गया शुरू, सुपोषित अभियान के तहत किया गया यह बदलाव, शक्ति कलेक्टर नूपुर के हेल्थ मिशन से संवर रहा है शक्ति जिला</em> kshititech
शक्ति जिले का स्वास्थ्य विभाग सुविधाओं के मामले में हो रहा तेजी से अग्रसर
<em>आंगनबाड़ी केंद्रों में केले एवं अंडे का वितरण किया गया शुरू, सुपोषित अभियान के तहत किया गया यह बदलाव, शक्ति कलेक्टर नूपुर के हेल्थ मिशन से संवर रहा है शक्ति जिला</em> kshititech
शक्ति जिले का स्वास्थ्य विभाग सुविधाओं के मामले में हो रहा तेजी से अग्रसर

आंगनबाड़ी केंद्रों में केले एवं अंडे का वितरण किया गया शुरू, सुपोषित अभियान के तहत किया गया यह बदलाव, शक्ति कलेक्टर नूपुर के हेल्थ मिशन से संवर रहा है शक्ति जिला

शक्ति छत्तीसगढ़ में कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सकती जिले की कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा नवगठित सक्ती जिले से कुपोषण को पूरी तरह दूर भगाने के लिए लगातार जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित मैदानी अमलो को भी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कलेक्टर द्वारा जिले के बच्चों को किसी भी प्रकार के कुपोषण से दूर रखने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिले में सुपोषित सक्ती मिशन का संचालन कराया जा रहा है। इस मिशन के तहत खनिज न्यास निधि से सक्ती जिले के 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को अतिरिक्त आहार के रूप में अंडा या केला प्रति सप्ताह दो दिवस खिलाकर सुपोषित किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत जून माह से सेक्टर सकर्रा, सेक्टर घिवरा, सेक्टर कोटमी और सेक्टर बाराद्वार से किया गया है, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले में जून महीने से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सभी परियोजना के एक एक सेक्टर में अंडा या केला खिलाया जा रहा है। इस क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना मालखरौदा के सेक्टर सकर्रा, परियोजना जैजैपुर के सेक्टर घिवरा, परियोजना डभरा के सेक्टर कोटमी और परियोजना सक्ती के सेक्टर बाराद्वार से अभियान की शुरुवात की गई है। इसी क्रम में जुलाई महीने में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा के सेक्टर धुरकोट में, मालखरौदा परियोजना के सेक्टर पोता में, जैजैपुर परियोजना के सेक्टर ओडेकेरा और सक्ती परियोजना के सेक्टर कुरदा में केला या अंडा वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार सितंबर महीने में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा के सेक्टर गोबरा में, मालखरौदा परियोजना के सेक्टर मालखरौदा में, जैजैपुर परियोजना के सेक्टर चिसदा, और सक्ती परियोजना के सेक्टर रगजा के सभी बच्चों को अंडा या केला खिलाया जाएगा। इसी तरह जनवरी 2024 तक सक्ती जिले के समस्त सेक्टर में यह योजना संचालित की जाएगी

सर्व सक्ती अभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही वृद्धि,सक्ती जिले के उपस्वास्थ्य केन्द्र डेरागढ़ में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

सक्ती-नवीन जिला सक्ती में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की विशेष पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सर्व सक्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किए जाने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा स्वास्थ्य केंद्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित करते हुवे समुचित संसाधनों के बीच स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान के तहत आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कराने हेतु स्वास्थ्य जनचौपाल आयोजित कर लोगो को प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है। जिसके परिणाम सामने आने लगे है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे सक्ती विकासखंड के उपस्वास्थय केंद्र डेरागढ़ में जुड़वा बच्चों की सफल डिलिवरी कराई गई है। माता और शिशु दोनो ही पूर्ण स्वस्थ्य है तथा दोनो बच्चों का वजन दो दो किलोग्राम है। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने बताया कि जिला गठन उपरांत स्वास्थ्य सुविधाओ में लगातार विस्तार किया जा रहा है। पहले चरण में मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित प्रसव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ताकि सामान्य सुरक्षित प्रसव हेतु गर्भवती माताओं को दूरी तय करना ना पड़े। जिले में प्रसव पूर्व जांच कर गर्भवती माताओं को चिन्हाकित किया जा रहा है। सामान्य प्रसव की स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज ग्राम डुमरपारा निवासी श्रीमती फुलेश्वरी बाई प्रसव पीड़ा होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डेरागढ़ पहुंची। जहां पदस्थ आरएचओ देवती ध्रुव ने प्रसूता की प्रसव स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ कल्पना राठौर को सूचना देते हुए सुरक्षित प्रसव उप स्वास्थ्य केंद्र डेरागढ़ में कराया जिससे अब जच्चा बच्चा दोनो ही पूर्ण स्वस्थ्य हैं।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading