कोरबा जिले में ओवरलोड वाहनों पर सांसद ज्योत्सना महंत का भाजपा सरकार पर हमला,ज्योत्सना ने कहा-BJP सरकार बनते ही क्षमता से अधिक भारी वाहनों को छूट क्यों? हादसों के लिए जिम्मेदार कौन?, जिले में बेख़ौफ़ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, आए दिन जिले में ओवरलोड वाहनों से हो रही बड़ी सड़क दुर्घटनाएं

कोरबा जिले में ओवरलोड वाहनों पर सांसद ज्योत्सना महंत का भाजपा सरकार पर हमला,ज्योत्सना ने कहा-BJP सरकार बनते ही क्षमता से अधिक भारी वाहनों को छूट क्यों? हादसों के लिए जिम्मेदार कौन?, जिले में बेख़ौफ़ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, आए दिन जिले में ओवरलोड वाहनों से हो रही बड़ी सड़क दुर्घटनाएं kshititech
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत

कोरबा जिले में ओवरलोड वाहनों पर सांसद ज्योत्सना महंत का भाजपा सरकार पर हमला,ज्योत्सना ने कहा-BJP सरकार बनते ही क्षमता से अधिक भारी वाहनों को छूट क्यों? हादसों के लिए जिम्मेदार कौन?, जिले में बेख़ौफ़ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कोरबा जिले की सडक़ों पर भारी वाहनों के कारण बढ़ते हादसों और पिछले दिनों बालको रूमगरा मार्ग पर भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस बात पर सवाल उठाया है कि आखिर क्षमता से अधिक भारी वाहनों को छूट क्यों दी जा रही है? इसमें प्रमुख तौर पर बालको के ऐश डाइक से 14 से 16 चक्का वाहनों का परिचालन हो रहा है। ऐसे भारी वाहनों पर प्रतिबंध होने के बाद भी इनके चालन-परिचालन से ऐश डेम के टूटने का खतरा तो है ही, आम जनता भी सडक़ हादसों का शिकार हो रही है क्योंकि ऐसे वाहनों के चालक तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं

कांग्रेस सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने कहा है कि बालको के अलावा एनटीपीसी के राखड़ बांध से भी चलने वाले भारी वाहनों के द्वारा नियमों का उल्लंघन सामने आता रहा हैहमारे युवा पदाधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासन का ध्यान भी दिलाया लेकिन किसी तरह की कार्यवाही आज तक नहीं हुई है, आखिर इसकी वजह क्या है?सांसद ने कहा है कि क्षेत्र की यह एक बड़ी जन समस्या है जिसके निराकरण हेतु 14-16 चक्का भारी वाहनों को बालको क्षेत्र में प्रतिबंधित करना चाहिए ताकि इनके कारण निर्मित होने वाली भावी समस्याओं को समय रहते टाला व रोका जा सकें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading