अंततः सुलझ गया मामला- पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की पहल पर चंद्रहासिनी मंदिर के दुकानदारो को दी गई समझाइश, सप्तमी,अष्टमी एवं नवमी के दिन गाड़ियों की पार्किंग होगी परिसर के बाहर, दुकान खोलने राजी हुए दुकानदार, बड़ी राहत मिली दुकानदारों को

अंततः सुलझ गया मामला- पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की पहल पर चंद्रहासिनी मंदिर के दुकानदारो को दी गई समझाइश, सप्तमी,अष्टमी एवं नवमी के दिन गाड़ियों की पार्किंग होगी परिसर के बाहर, दुकान खोलने राजी हुए दुकानदार, बड़ी राहत मिली दुकानदारों को kshititech
10 अप्रैल की सुबह पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ चंद्रपुर मंदिर परिसर के बाहर दुकानदारों की बैठक
अंततः सुलझ गया मामला- पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की पहल पर चंद्रहासिनी मंदिर के दुकानदारो को दी गई समझाइश, सप्तमी,अष्टमी एवं नवमी के दिन गाड़ियों की पार्किंग होगी परिसर के बाहर, दुकान खोलने राजी हुए दुकानदार, बड़ी राहत मिली दुकानदारों को kshititech
10 अप्रैल की सुबह पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ चंद्रपुर मंदिर परिसर के बाहर दुकानदारों की बैठक

पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की पहल पर चंद्रहासिनी मंदिर के दुकानदारो को दी गई समझाइश, सप्तमी,अष्टमी एवं नवमी के दिन गाड़ियों की पार्किंग होगी परिसर के बाहर, दुकान खोलने राजी हुए दुकानदार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जिले के मां चंद्रहासिनी देवी की नगरी चंद्रपुर के मंदिर परिसर के बाहर जिला पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाई गई दर्शन हेतु बेहतर व्यवस्था में स्थानीय पूजा सामग्री के दुकानदारों द्वारा छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग परिसर के बाहर बनाए जाने के विरोध में 10 अप्रैल की सुबह अपनी दुकाने बंद कर विरोध जताया गया, जिस पर शक्ति कलेक्टर आईएएस अमृत विकास टोपनो एवं शक्ति जिले की पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा के दिशा निर्देशानुसार डभरा तहसीलदार अभिजीत राजभानु एवं चंद्रपुर थाना टीआई नंदलाल राठिया ने 10 अप्रैल को ही सभी दुकानदारों के साथ मंदिर परिसर के बाहर एक बैठक आयोजित कर उन्हें प्रशासन की व्यवस्था की विस्तार पूर्वक जानकारी दी

तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आज चंद्रपुर का मंदिर पूरे प्रदेश में धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है, तथा नवरात्रि पर्व पर यहां छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी देवी भक्ति श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं तथा प्रशासन की मंशा यही है कि यहां आने वाले देवी भक्तों को जहां बेहतर ढंग से दर्शन हो सके तो वही नवरात्रि पर्व पर भीड़ भाड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटित हो, तथा शांति भंग ना हो, इस दिशा में प्रशासन ने व्यवस्था बनाई है तथा दुकानदारों की भी तकलीफों को समझते हुए प्रशासन ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के दिन छोटे-बड़े सभी वाहनों की पार्किंग मंदिर परिसर के बाहर मुख्य मार्ग या अन्य निर्धारित स्थलों पर ही की जाएगी तथा शेष दिवस बिना किसी यातायात की बाधा के पूर्व की व्यवस्था की बहाल रहेगी, जिस पर दुकानदारों ने अपनी सहमति प्रदान की तथा अपनी दुकान खोलने के लिए तैयार हुए एवं पूजा सामग्री के दुकानदारों ने भी प्रशासन द्वारा की गई इस पहल पर आभार व्यक्त किया साथ ही पुलिस प्रशासन को भी आश्वस्त किया है कि वे नवरात्रि पर्व पर यातायात एवं आवागमन संबंधी किसी भी प्रकार की तकलीफें आने नहीं देंगे एवं वे पूर्ण रूप से प्रशासन का सहयोग करेंगे

उल्लेखित हो कि पूरे देश में बड़े धार्मिक स्थलों के बाहर प्रशासन द्वारा जिस तरह से भविष्य को देखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं बनाई जा रही है, इस श्रृंखला में चंद्रपुर मंदिर के बाहर भी दुकानदारों को आने वाले भविष्य के लिए अपनी मानसिकताओं को कहीं ना कहीं बदलना होगा एवं चंद्रपुर का चंद्रहासिनी मंदिर आज पूरे भारत देश के धार्मिक मानचित्र पर स्थापित है, एवं इस मंदिर की ख्याति इतनी अधिक है कि यहां साल भर देवी भक्तों की भीड़ रहती है किंतु मंदिर परिसर के बाहर वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए आगामी भविष्य के लिए नई कार्य योजना की भी महती आवश्यकता ह, जिसे कहीं ना कहीं शक्ति कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने अपना पदभार ग्रहण करते ही गति दी है,किंतु यह बात भी सत्य है कि इस व्यवस्था में सभी शहर वासियों एवं छोटे-बड़े दुकानदारों को भी सहयोग देना होगा तथा चंद्रहासिनी मंदिर समिति भी इस पूरी व्यवस्था में प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें

अंततः सुलझ गया मामला- पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की पहल पर चंद्रहासिनी मंदिर के दुकानदारो को दी गई समझाइश, सप्तमी,अष्टमी एवं नवमी के दिन गाड़ियों की पार्किंग होगी परिसर के बाहर, दुकान खोलने राजी हुए दुकानदार, बड़ी राहत मिली दुकानदारों को kshititech
चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर में चैत्र नवरात्रि पर्व पर प्रज्वलित मनोकामना ज्योति कलश

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading