कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात-ओ पी चौधरी (वित्त मंत्री), शक्ति पहुंचे चौधरी ने कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपसी भाईचारे करती है प्रदर्शित, महंत का मोदी जी के खिलाफ सर फोड़ने वाला बयान घोर निंदनीय

कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात-ओ पी चौधरी (वित्त मंत्री), शक्ति पहुंचे चौधरी ने कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपसी भाईचारे करती है प्रदर्शित, महंत का मोदी जी के खिलाफ सर फोड़ने वाला बयान घोर निंदनीय kshititech
शक्ति के भाजपा कार्यालय में 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए

कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात-ओ पी चौधरी (वित्त मंत्री), शक्ति पहुंचे चौधरी ने कहा- छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपसी भाईचारे करती है प्रदर्शित, महंत का मोदी जी के खिलाफ सर फोड़ने वाला बयान घोर निंदनीय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 6 अप्रैल को अपने अल्प प्रवास पर शक्ति पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय चंद्रा भवन स्टेशन रोड शक्ति में कहा कि कांग्रेस का जारी किया गया मेनिफेस्टो 2024 चुनावी घोषणा पत्र भारत की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात है, जिस तरह से घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बातों का जिक्र किया है, वह देश के लिए अच्छे संकेत नहीं है, तथा आज कांग्रेस देश की जनता का एवं देश का विकास करने की बजाय देश का अहित करना चाहती है, एवं लोकसभा के चुनाव में देश की जनता कांग्रेस की इन नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी एवं पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में तीसरी बार भी उन्हें रिकॉर्ड सीटों से प्रधानमंत्री चुनने की उत्सुकता है एवं 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तब केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाएगी

प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने इस दौरान राजनांदगांव की नामांकन सभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत राजनांदगांव की सभा के बाद जो अपने बयान में कहते हैं कि वह विशुद्ध रूप से छत्तीसगढ़िया है तथा उन्होंने छत्तीसगढ़ की भाषा एवं संस्कृति के हिसाब से इन बातों का जिक्र किया है तो ऐसा कुछ नहीं है, छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति आपसी भाईचारा एवं बोली की मिठास को प्रदर्शित करती है, तथा पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ की भाषा एवं बोली अपनी मिठास के लिए प्रसिद्ध है, तथा महंत जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी का सर फोड़ने वाला बयान ऐसी कौन सी संस्कृति को प्रदर्शित करता है ,भाजपा कार्यालय शक्ति में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के आगमन के दौरान मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख नलीनेस ठोकने, शक्ति जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, अरुण जोशी  बाराद्वार,जांजगीर चांपा जिला मीडिया के सह प्रभारी पंकज अग्रवाल सहित काफी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading