राजनांदगांव में मोदी वाले बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत ने कहा- नेता प्रतिपक्ष महंत एवं भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक प्रकरण एवं देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार में लगाई जाए रोक, जिला अध्यक्ष चंद्रा ने कहा- गरिमा पूर्ण पद में रहकर भी दे रहे हैं महंत ऐसा बयान

राजनांदगांव में मोदी वाले बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत ने कहा- नेता प्रतिपक्ष महंत एवं भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक प्रकरण एवं देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार में लगाई जाए रोक, जिला अध्यक्ष चंद्रा ने कहा- गरिमा पूर्ण पद में रहकर भी दे रहे हैं महंत ऐसा बयान kshititech
भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत ने कहा- नेता प्रतिपक्ष महंत एवं भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक प्रकरण एवं देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार में लगाई जाए रोक

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर को लाठी से फोड़ने वाला बयान देने वाले कांग्रेसी नेता डॉ. चरण दास महंत के मोदी वाले बयान पर भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा की नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत चुनाव हारने के भय से विचलित हो गए हैं,विचलित होकर इस तरह से अमर्यादित बयान दे रहे हैं,कांग्रेस की मानसिकता ही ऐसी रही है कि यह हिंसा पर भरोसा करते हैं इसलिए हिंसा फैलाने वाली बात कर रहे हैं, इसका मतलब साफ है कि ये नरेंद्र मोदी जी से डरते हैं इसलिए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की चुनावी सभा में देश के प्रधानमंत्री का सिर फोड़ने जैसी बातें करते हैं, जो इनकी ओछी मानसिकता को प्रकट करता है

भाजपा शक्ति जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा है कि और इनके द्वारा जन-जन के नेता नरेंद्र मोदी पर इस तरह का बयान देते है जिसे भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका सड़क से सदन तक विरोध किया जाएगा और जनता स्वयं नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित उनके 11 उम्मीदवारों को सबक सिखाएगी कांग्रेस नेता चरण दास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर पदासीन हैं I किन्तु उनके द्वारा स्वयं के पद की गरिमा के विपरीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सन्दर्भ में हेट-स्पीच (अमर्यादित बयान) देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम-जनमानस को प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने (भड़काने) के उद्देश्य से राजनांदगांव में आम-सभा के दौरान घोर विवादित बयान दिया गया है

दिनांक 02/04/2024, मंगलवार को राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में चरणदास महंत ने कहा कि, “हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। मोदी के सामने आंख मिलाकर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है, जिसे आप सांसद बनाओगे, वही मोदी के सामने लाठी पकड़कर खड़ा हो सकता है ।” उन्होंने यह भी कहा कि, “रात-दिन एक करके मोदी को घेरने वाला आदमी चाहिए। यह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इसलिए उन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए।,”नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा आम सभा के दौरान देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध “लाठी पकड़ने” तथा “सिर फोड़ने” जैसे वाक्यांशों के प्रयोग स्पष्तः उनके द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को प्रधानमंत्री जी एवं विपक्षियों के विरुद्ध सामूहिक हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं,चरण दास महंत के द्वारा आमसभा के दौरान देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध “लाठी पकड़ने” तथा “सिर फोड़ने” जैसे वाक्यांशों के प्रयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध सामूहिक हिंसा हेतु दुष्प्रेरित करना स्पष्तः राजद्रोह जैसे गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है

उनका यह भाषण कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के समर्थन में दिया गया हैं तथा इन प्रत्यासियों द्वारा इसका कोई विरोध अथवा खंडन भी नही किया है जिससे स्पष्ट है कि भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव भी इस अपराध में शामिल हैं I नेताप्रतिपक्ष महंत के द्वारा इस बयान के माध्यम से एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को सामूहिक हिंसा हेतु भड़काने का प्रयास किया है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भयभीत करने का भी प्रयास किया गया है I इस प्रकार महंत आपराधिक बल के द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं,इस स्थिति में नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना तथा भूपेश बघेल तथा देवेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार में रोक लगाया जाना आवश्यक है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading