बड़े सेवा प्रकल्प का होगा लोकार्पण- श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित स्वर्ग रथ वाहन सेवा का लोकार्पण 9 अप्रैल को,डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल एवं प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भी रहेंगे मौजूद, छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में संचालित हो रही सेवाये




श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित स्वर्ग रथ वाहन सेवा का लोकार्पण 9 अप्रैल को,डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल एवं प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भी रहेंगे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा गठित जन स्वार्थ ट्रस्ट श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट रायपुर एवं श्री बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डाँगरगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से नवनिर्मित स्वर्ग रथ वाहन सेवा का लोकार्पण एवं पूजन समारोह आगामी-9 अप्रैल 2024 हिंदू नव वर्ष के पावन दिवस पर दोपहर 3:00 बजे मां बमलेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री बमलेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट डोंगरगढ़ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं एंबुलेंस एवं स्वर्ग रथ संयोजक छत्तीसगढ़ राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने बताया कि 9 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई, प्रांतीय चैयरमेनवडॉक्टर अशोक अग्रवाल रायपुर,प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर, अशोक मोदी कोरबा, श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन सुनील रामदास अग्रवाल रायपुर, कोषाध्यक्ष सुनील राम अवतार अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे
तथा उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के स्थानीय पदाधिकारी वीरेंद्र अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल एवं गणेश नरेड़ी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है, राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्वर्गरथ वाहन एवं एंबुलेंस वाहन सेवा का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, तथा यह सेवा छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल संगठन की एक अनुकरणीय पहल है, एवं डाँगरगढ़ में 9 अप्रैल को आयोजित यह लोकार्पण समारोह मां दुर्गा भवानी की आस्था के पावन पर्व नवरात्रि के प्रथम दिवस आयोजित किया जा रहा है, श्री बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डाँगरगढ़ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं एंबुलेंस एवं स्वर्गारथ संयोजक राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने समस्त समाज बंधुओ, नागरिक बंधुओ को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है
ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल संगठन द्वारा श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से यह व्यवस्था प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश की कोई भी अग्रवाल सभा यदि ऐसी एंबुलेंस वाहन सेवा,स्वर्ग रथ वाहन सेवा का संचालन करना चाहती है,तो वह स्थानीय स्तर पर 50% स्वयं अंशदान देंगी तथा 50% अनुदान श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिया जाएगा तथा इस योजना से छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न अग्रवाल सभाओ में इसका बेहतर ढंग से संचालन हो रहा है





