छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा कल 1 अप्रैल को शक्ति में, पहली बार शक्ति आगमन होगा उपमुख्यमंत्री का

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा कल 1 अप्रैल को शक्ति में, पहली बार शक्ति आगमन होगा उपमुख्यमंत्री का kshititech
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा कल 1 अप्रैल को शक्ति में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा कल 1 अप्रैल दिन-सोमवार को सुबह 9:30 बजे भारतीय जनता पार्टी शक्ति के चुनाव कार्यालय चंद्रा भवन स्टेशन रोड शक्ति में जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर ग्रुप की अहम बैठक लेंगे तथा इस बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रबंधन समिति के सदस्यों से आगामी लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए सुझाव भी लेंगे तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के शक्ति आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा तथा चंद्रा भवन शक्ति में आयोजित इस बैठक में सभी सम्मानीय सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है,तथा उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला शक्ति के जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी है, ज्ञात हो कि विगत महीनो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का लोकसभा चुनाव को लेकर शक्ति आगमन तय हुआ था, किंतु तकनीकी कारणों से वे शक्ति नहीं आ पाए थे एवं उनके शक्ति आगमन को लेकर युवाओं में भी जहां भारी उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे हॉट सीट कवर्धा विधानसभा से उन्होंने चुनाव जीत कर एक इतिहास रचा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading