पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जुबानी हमला- चंदेल ने कहा खुद की पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने में बघेल ने नहीं रखी कोई कसर बाकी, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का काला सच हुआ उजागर, पूर्व सीएम के खिलाफ आवाज उठाने वाले सुरेंद्र दाऊ को दी गई पुलिस सुरक्षा, भाजपा का होली मिलन समारोह 26 मार्च को जांजगीर में

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जुबानी हमला- चंदेल ने कहा खुद की पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने में बघेल ने नहीं रखी कोई कसर बाकी, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का काला सच हुआ उजागर, पूर्व सीएम के खिलाफ आवाज उठाने वाले सुरेंद्र दाऊ को दी गई पुलिस सुरक्षा, भाजपा का होली मिलन समारोह 26 मार्च को जांजगीर में kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जुबानी हमला- चंदेल ने कहा खुद की पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने में बघेल ने नहीं रखी कोई कसर बाकी, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का काला सच हुआ उजागर, पूर्व सीएम के खिलाफ आवाज उठाने वाले सुरेंद्र दाऊ को दी गई पुलिस सुरक्षा, भाजपा का होली मिलन समारोह 26 मार्च को जांजगीर में kshititech
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जुबानी हमला- चंदेल ने कहा खुद की पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने में बघेल ने नहीं रखी कोई कसर बाकी, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री का काला सच हुआ उजागर, पूर्व सीएम के खिलाफ आवाज उठाने वाले सुरेंद्र दाऊ को दी गई पुलिस सुरक्षा, भाजपा का होली मिलन समारोह 26 मार्च को जांजगीर में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सच नहीं बोलने के लिए एक तरह से भूपेश बघेल ने अघोषित रूप से आपातकाल लागू कर रखा है। राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश बघेल को उनके सामने ही मंच से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से सुरेंद्र दाऊ को धमकियां मिलने लगी है। ऐसे में उन्हें पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। भाजपा ने कहा लोकतंत्र की दुहाई देने वाले भूपेश बघेल अपनी ही पार्टी में जब तक सत्ता में थे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। आज जब वे अपनी पीड़ा भूपेश बघेल को सुना रहे हैं तो ऐसे में वे उनकी आवाज को दबाने के लिए कार्यकर्ताओं को धमकियां तक दिलवा रहे हैं,वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने 5 साल के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं को लेकर चलने के बजाए दलालों और भ्रष्ट अधिकारियों को मोहरा बनाकर प्रदेश की जनता को सरेआम लूटने का काम किया। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ-साथ कार्यकर्ता भी जान चुके हैं। यही कारण है कि भूपेश बघेल जब राजनांदगांव में चुनाव प्रचार के दौरान जनसंपर्क कर रहे हैं तो उन्हें जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है,वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस को लोकसभा के चुनाव में सबक सिखाएगी। क्योंकि पूरे साल भूपेश सरकार में कांग्रेसियों ने गौठान घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, डीएमएफ फंड घोटाला, पीएएसी घोटाला सहित अवैध रेती खनन में कई हजार करोड़ के घोटाले किए। इतना ही नहीं भूपेश ने महादेव सट्टा एप के जरिए 500 करोड़ रुपए से अधिक अवैध कमाई की। भूपेश की पूर्ववर्ती सरकार में हुए इन काले कारनामों को लेकर जनता में आक्रोश है। यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जब घर-घर जनसंपर्क में निकल रहे है तो उन्हें जनता दुत्कार रही है और अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। यही वजह है कि सुरेंद्र दाऊ जैसे कार्यकर्ता अब भूपेश बघेल के राजनांदगांव से टिकट काटने की बात कर रहे हैं। भाजपा ने कहा, सुरेंद्र दाऊ का प्रकरण तो एक नमूना है। उनके जैसे अनगिनत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भूपेश के प्रति रोष व्याप्त है। यही वजह भी है कि अब तक हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ही आरोप है कि भूपेश बघेल पार्टी के अंदर लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हैं,वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि पूर्व सीएम ने दाऊ का नाम लिए बगैर कहा था कि कांग्रेस में कुछ लोग स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस संगठन को भूपेश बघेल ने रसातल में ला दिया है। क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती है। जबकि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है।

भाजपा जांजगीर-चाम्पा विधानसभा का होली मिलन समारोह 26 मार्च को

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा विधानसभा का होली मिलन समारोह दिनांक 26 मार्च दिन- मंगलवार को दोपहर 3ः30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित है, इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जांजगीर-चाम्पा सांसद गुहाराम अजगल्ले, छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, सहप्रभारी अशोक चावलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व विधायक डा.ॅ खिलावन साहू, लोकसभा प्रत्याषी श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधान सभा प्रभारी ज्योति पटेल विषेश रूप से उपस्थित रहेंगे। विधान सभा संयोजक अरूण झाझड़िया, जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोश गोस्वामी, चाम्पा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कष्यप, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेष्वर साहू ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से होली मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading