24 मार्च को कुनकुरी व्यापारी संघ के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने करी सभी व्यापारियों से शामिल होने की अपील,CM साय का होगा जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय
व्यापारी संघ कुनकुरी के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल
व्यापारी संघ कुनकुरी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आमंत्रण

24 मार्च को कुनकुरी व्यापारी संघ के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने करी सभी व्यापारियों से शामिल होने की अपील

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जशपुर जिले के कुनकुरी व्यापारी संघ द्वारा 24 मार्च दिन- रविवार को शाम 4:00 बजे से शिव मंदिर परिसर सनातन धर्मशाला कुनकुरी में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए कुनकुरी व्यापारी संघ के मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि होली पर्व को लेकर आयोजित की होली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे तथा इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का व्यापारी संघ की ओर से जोरदार स्वागत- अभिनंदन किया जाएगा, तथा उनके कुनकुरी आगमन पर भी उनका भव्य स्वागत भी किया जाएगा, व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने समस्त व्यापारी बंधुओ को इस होली मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है

24 मार्च को कुनकुरी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जारी प्रोटोकॉल

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading