शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर टोपनो ने ली होली पर्व की शांति समिति की एडिशनल एसपी रमा पटेल,पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद,IAS टोपनो ने कहा- बिजली के तारों के नीचे ना करें होलिका दहन,सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालो पर होगी सख्ती से कारवाई, शहरी क्षेत्र के होलिका दहन स्थल पर प्रशासन करेंगी रोशनी की व्यवस्था

शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर टोपनो ने ली होली पर्व की शांति समिति की एडिशनल एसपी रमा पटेल,पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद,IAS टोपनो ने कहा- बिजली के तारों के नीचे ना करें होलिका दहन,सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालो पर होगी सख्ती से कारवाई, शहरी क्षेत्र के होलिका दहन स्थल पर प्रशासन करेंगी रोशनी की व्यवस्था kshititech
शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक

शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर टोपनो ने ली होली पर्व की शांति समिति की एडिशनल एसपी रमा पटेल,पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद,IAS टोपनो ने कहा- बिजली के तारों के नीचे ना करें होलिका दहन,सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालो पर होगी सख्ती से कारवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-होली पर्व के मद्देनजर जिले मे होलिका दहन और होली उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। शांति समिति की बैठक अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रमा पटेल तथा समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक, समिति के सदस्य और अधिकारीगण की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता प्रभावशील होने के साथ ही जिले में धारा 144 लागू है। इसलिए किसी भी पर्व को राजनैतिक रूप से ना मनाया जाए। सभी प्रकार के आयोजनों तथा रैली, जुलुस, डीजे के लिए संबंधित एसडीएम से अनुमति अनिवार्य रूप से लिया जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा की होली में ज्यादा से ज्यादा हर्बल रंगों का उपयोग करने के साथ ही अनावश्यक किसी पर रंग ना डाले। कलेक्टर ने पुलिस विभाग को उपद्रव, हुल्लड़बाजी, जबरन रंग डालने वालों, सड़क पर होलिका दहन करने वालों एवं तीन सवारी वाहन चलाने वालों, मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर निगरानी रखने के साथ ही कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए है

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने होली त्यौहार मिल-जुल कर और सदभाव के साथ मनाने का निर्णय लिया। कलेक्टर ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने होली पर्व को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिलेवासियों से सहयोग की भी अपील की,बैठक में बताया गया कि होलिका दहन सुरक्षित खुले स्थानों पर ही किये जाये तथा बिजली के ट्रांसफार्मरों और तारों के नीचे होलिका दहन नहीं करने के निर्देश दिए गए। शांति समिति की बैठक में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने दमकल एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को चौकन्ना एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। चिन्हांकित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था करने को कहा गया है। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देने की भी अपील आमजनों से की गई। होली पर अवैध चंदा वसूली करने वालो, शराब पीकर हुडदंग करने वालों, जबरन रंग-गुलाल लगाने वालों, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालो तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि होलिका पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश के कारण माहौल न बिगड़े इसके लिए आमजन भी तत्परता दिखाते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं और पुलिस व प्रशासन को इसकी तत्काल सूचना दें ताकि कानून व्यवस्था कायम कराया जा सके। होली के दिन पानी आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने, चिकित्सालयों में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की ड्यूटी तथा बिजली विभाग को विद्युत व्यवस्था बनाए रखने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया,बैठक में शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि सभी समुदाय पर्व, त्यौहार को आपस में मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading