छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती

जैजैपुर के पुनउराम देवांगन के नेतृत्व में साइकिल पर सवार होकर राम भक्त पहुंचेंगे अयोध्या, नगर पंचायत अध्यक्ष के ज्येष्ठ भ्राता कि इस रामभक्ति की हो रही सर्वत्र प्रशंसा, राम- जानकी मंदिर से दर्शन कर रवाना हुआ जत्था, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय ने कहा- भगवान श्री रामचंद्र जी की भक्ति से मिलता है बड़ा पुण्य

<em>जैजैपुर के पुनउराम देवांगन के नेतृत्व में साइकिल पर सवार होकर राम भक्त पहुंचेंगे अयोध्या, नगर पंचायत अध्यक्ष के ज्येष्ठ भ्राता कि इस रामभक्ति की हो रही सर्वत्र प्रशंसा, राम- जानकी मंदिर से दर्शन कर रवाना हुआ जत्था</em>, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय ने कहा- भगवान श्री रामचंद्र जी की भक्ति से मिलता है बड़ा पुण्य kshititech
22 जनवरी को पूरी दुनिया में होगा रामचंद्र जी का दीदार

जैजैपुर के पुनउराम देवांगन के नेतृत्व में साइकिल पर सवार होकर राम भक्त पहुंचेंगे अयोध्या, नगर पंचायत अध्यक्ष के ज्येष्ठ भ्राता कि इस रामभक्ति की हो रही सर्वत्र प्रशंसा, राम- जानकी मंदिर से दर्शन कर रवाना हुआ जत्था

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- कहते हैं कि जब इंसान के दिलों दिमाग में आस्था का जुनून हो तो, वह कुछ भी कर सकता है तथा यही जुनून आज 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे भव्य श्री रामचंद्र जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नवगठित शक्ति जिले के जैजैपुर शहर में प्रत्यक्ष देखने को मिल रहा है, जहां लोग राम भक्ति में सरोबार हो चुके हैं, तो वहीं नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनसाय देवांगन के 55 वर्षीय भाई पुनउ राम देवांगन ने राम भक्ति एवं राम जी की आस्था की एक मिसाल कायम की है

पूनउ राम देवांगन के नेतृत्व में जहां क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोग साइकिल पर सवार होकर अयोध्या धाम जाने के लिए निकल पड़े हैं, तो वहीं भगवान श्री राम जानकी जी के मंदिर की पूजा अर्चना कर इस यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें पूरे क्षेत्र के काफी संख्या में लोग साइकिल से ही यात्रा कर भगवान श्री रामचंद्र जी के दर्शन के लिए आतुर नजर आ रहे हैं,तथा इस आस्था एवं भक्ति की जहां सर्वत्र प्रशंसा हो रही है, तो वहीं लोग ऐसे राम भक्तों को क्षेत्र से अयोध्या धाम की ओर रवाना करने के लिए भी आतुर नजर आ रहे हैं, वहीं इस यात्रा में दुर्गेश साहू 24 वर्ष, ओमप्रकाश देवांगन 20 वर्ष एवं राजेंद्र चंद्र 21 वर्ष शामिल हैं। सभी ने सात जनवरी को जैजैपुर से अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा प्रारंभ की है, यात्रा में शामिल राम भक्तों ने राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष समेत नगरवासियों ने बाजे-गाजे के साथ भक्तों को नगर भ्रमण कराया तथा अटल चौक जैजैपुर से चारों राम भक्त साइकिल में सवार होकर अयोध्या धाम के लिए निकल पड़े। अयोध्या प्रस्थान के दौरान अटल चौक में उपस्थित नगर की महिलाओं ने यात्रा में शामिल सभी राम भक्तों के हौसलों को सराहा और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, पार्षद सुखदेव दिव्य, कीर्तन चंद्रा, पूर्व पार्षद डिगंबर साहू, निखादराम थवाईत, रूपसाय चंद्रा, गणेश राम साहू, संजू साहू, सौखी चंद्रा समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button