शक्ति शहर में कबीर प्रागट्य दिवस पर 4 जून को गबेल समाज संगठन का होगा वृहद आयोजन, जिलेभर के विभिन्न स्थानों से जुटेगे समाज बंधु, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा-सामाजिक समरसता, मानवता,समाजवाद, एवं आपसी भाईचारे के प्रतीक है कबीर दास जी, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा सहित संगठन ने भी करी सभी समाज बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील





शक्ति शहर में कबीर प्रागट्य दिवस पर 4 जून को गबेल समाज संगठन का होगा वृहद आयोजन, जिलेभर के विभिन्न स्थानों से जुटेगे समाज बंधु, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा-सामाजिक समरसता, मानवता,समाजवाद, एवं आपसी भाईचारे के प्रतीक है कबीर दास जी, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने भी करी सभी समाज बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शक्ति शहर में लगातार दूसरी बार गबेल समाज संगठन शक्ति द्वारा 4 जून को कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस अवसर पर जहां गबेल समाज संगठन शक्ति के 107 परिवारों ने इस आयोजन को महोत्सव के रूप में क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है, तो वहीं इस पूरे कार्यक्रम में शक्ति जिले सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाज बंधु शामिल होंगे
उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर गबेल समाज संगठन शक्ति के प्रमुखों की बैठक भी विगत दिनों संपन्न हुई थी एवं उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में एक भेंटवार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान जनपद सदस्य तथा आर के स्टोन क्रेशर शक्ति के संचालक रामकुमार गबेल ने बताया कि 4 जून का कार्यक्रम शहर के सामुदायिक भवन गौरव पथ मार्ग में होगा, इस कार्यक्रम को लेकर जहां वृहत रूप से तैयारियां की जा रही है तो वही समाज के सभी वर्ग के लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है,तथा गबेल समाज के वरिष्ठ जन,महिलाएं, नवयुवक एवं युवतियां भी इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में लगी हुई हैं, साथ ही शक्ति शहर के प्रमुख मार्गों पर निकलने वाली कबीर प्रागट्य दिवस की शोभायात्रा भी ऐतिहासिक यात्रा के रूप में होगी एवं 4 जून को शक्ति जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से समाज बंधु बाइक पर सवार होकर कबीर दास जी के जय घोष एवम श्री घोष के साथ रैली के रूप में शहर में पहुंचेंगे, तथा शोभायात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे, वही रामकुमार गबेल ने बताया कि सामुदायिक भवन में होने वाले इस कबीर प्राकट्य महोत्सव के दौरान समाज के प्रतिभावान- मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा तो वही समाज के वरिष्ठ जनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रमुख योगदान देने वाले सम्मानीय जनों का भी सम्मान कार्यक्रम होगा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कुमार गबेल ने कहा कि ने कहा कि………
कबीरा खड़ा बाज़ार में, मांगे सबकी खैर,ना काहू से दोस्ती,न काहू से बैर।संत कबीरदास जी सत्य ,अहिंसा ,सामाजिक समरसता, समानता, मानवता, समाजवाद एवं आपसी भाईचारे के प्रतिक थे। वे आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं
वही 4 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने भी समस्त समाज बंधुओं को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है, तथा पूरे उत्साह के साथ इस दिन सभी लोगों को कबीर दास जी का सुमिरन करने एवं उनके बताए मार्गों पर चल कर अनुसरण करने की भी बात कही है, वही 4 जून को होने वाले गबेल समाज संगठन शक्ति के आयोजन को लेकर संगठन सहित समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने भी आयोजन सभी समाज बंधुओं को 4 जून के समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है



