7 ज़रूरी होम्योपैथिक दवाएं. छोटे रोगों पर करती है तुरंत असर. सूत्र कहते हैं कि होम्योपैथी पद्धति से चिकित्सा उपचार बीमारियों को जड़ समूल करता है समाप्त

7 ज़रूरी होम्योपैथिक दवाएं. छोटे रोगों पर करती है तुरंत असर. सूत्र कहते हैं कि होम्योपैथी पद्धति से चिकित्सा उपचार बीमारियों को जड़ समूल करता है समाप्त kshititech
दैनिक जीवन में मनुष्य की छोटी-छोटी बीमारियों में काम आने वाली होम्योपैथिक दवाइयां

7 ज़रूरी होम्योपैथिक दवाएं. छोटे रोगों पर करती है तुरंत असर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत देश में लंबे समय से ही देखा जाए तो देशी अंग्रेजी पद्धति से बीमारियों के उपचार के साथ-साथ होम्योपैथी की दवा उपचार में भी लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। एवं होम्योपैथी उपचार से जहां बीमारियों को जड़ से खत्म हो जाने की बात कही जाती है। तो वहीं आज भारत देश में लोग काफी विश्वास के साथ इस उपचार को अपना रहे हैं। होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस पद्धति के उपचार सेvछोटे रोगों पर तुरंत असर, बिना साइड इफेक्ट के आसान इलाज संभव होता है।तथा होम्योपैथी की चिकित्सा में जो दवाइयां प्रमुख रूप से वर्तमान में चलन में है एवं आम व्यक्ति दैनिक जीवनचर्या में छोटी-छोटी बीमारियों के लिए जिसका उपयोग कर सकता है उसके संबंध में सूत्र बताते हैं कि

01. Arnica Montana 30-200 चोट और मोच की सुपर दवा इसके लाभ / उपयोग:
गिरकर चोट लगना, सूजन, खरोंच, नीला पड़ना।मांसपेशियों का दर्द, थकान, स्पोर्ट्स इंजूरी।ऑपरेशन या प्रसव के बाद का दर्द।सेवन: 2–3 बूंदें पानी में, दिन में 2 बार

02-Nux Vomica 30 गैस, कब्ज़ और स्ट्रेस का समाधान.लाभ / उपयोग-बाहर का खाना, मसालेदार भोजन से बदहजमी।कब्ज, एसिडिटी, खट्टी डकार।गुस्सा, चिड़चिड़ापन और नींद न आना।सेवन: रात में सोने से पहले 3 बूंदें

03-Belladonna 30 तेज बुखार और गले में दर्द की राहत
।लाभ / उपयोग-अचानक तेज बुखार, चेहरा लाल और शरीर गर्म
गले की सूजन, टॉन्सिल्स का दर्द
सिर भारी होना, रोशनी से परेशानी।सेवन: 3 बूंदें हर 2 घंटे (जब तक बुखार कम न हो)

04- Rhus Toxicodendron 30 जोड़ों का दर्द और जकड़न की दवा।लाभ / उपयोग-सुबह उठते ही शरीर जकड़ा हुआ लगे
बारिश या ठंड में जोड़ों का दर्द
पुरानी मोच या मांसपेशियों के खिंचाव।सेवन: दिन में 2 बार 3 बूंदें

05-Aconite Napellus 30 अचानक बुखार और घबराहट में असरदार।लाभ / उपयोग-ठंडी हवा लगते ही बुखार या सर्दी पकड़ना
दिल की धड़कन तेज होना, बेचैनी।फ्लू की शुरुआती स्टेज, नाक बहनासेवन: 3 बूंदें हर 3 घंटे

06-Calendula Officinalis Q घाव भरने वाला प्राकृतिक एंटीसेप्टिक.लाभ / उपयोग:
कट, जलना, छिलना, घाव से खून बहना.सर्जरी के बाद घाव की रिकवरी.स्किन पर इंफेक्शन रोकना.उपयोग विधि.10 बूंदें पानी में घोलकर घाव साफ करें.या मलहम/लोशन रूप में लगाएं

07- Bryonia Alba 30 सूखी खांसी, बॉडी पेन और वायरल फ्लू में असरदार।लाभ / उपयोग-सूखी खांसी जिसमें छाती में दर्द हो।जुकाम, शरीर टूटना और दर्द।कम हरकत करने पर आराम, हिलने से दर्द बढ़ना।वायरल फ्लू, सिरदर्द, पसीना न आना।सेवन: 3 बूंदें दिन में 2–3 बार

क्यों जरूरी हैं ये 7 दवाएं हर घर में?

परेशानी इस्तेमाल की दवा।चोट या मोच Arnica Montana
गैस, कब्ज़ Nux Vomica
अचानक बुखार Belladonna / Aconite।जोड़ों का दर्द Rhus Toxicodendron।घाव या कट लगना Calendula।सूखी खांसी / वायरल फ्लू Bryonia

होम्योपैथी दवाई के सेवन में क्या रखें सावधानियाँ

दवाएं धूप, गर्मी व तेज गंध से दूर रखे।लेने से पहले दांत-मंजन, पान-मसाला, कॉफी से बचें।अगर लक्षण लंबे समय तक रहें तो डॉक्टर से ज़रूर मिलें. किसी भी दवाई को बिना होम्योपैथिक चिकित्सक के सलाह के ना लें

प्रातिक्रिया दे